Kangana Ranaut controversy: पीएम मोदी से इंस्पायर होकर कंगना रनौत ने शेयर किया सेल्फी वीडियो, CJP पर दिए बयान पर दी सफाई

पीएम मोदी से इंस्पायर होकर कंगना रनौत ने शेयर किया सेल्फी वीडियो, CJP पर दिए बयान पर दी सफाई
कंगना रनौत ने एक नया इंस्टाग्राम सेल्फी वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर विवादित बयान का बचाव किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कंगना रनौत इन दिनों जेन जी जनरेशन को गटर जनरेशन बोलने वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच गुरु पूर्णिमा के मौके पर शेयर किए गए इस वीडियो में कंगना ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंस्पायर होकर इस तरह का सेल्फी वीडियो बना रही हैं। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।

जेन जी के व्यवहार पर दिया बयान

कंगना ने वीडियो शेयर कर कहा कि वह NEET-UG 2026 पेपर लीक के खिलाफ हो रहे CJP के प्रदर्शनों में दिख रहे अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ बोल रही थीं। उनके मुताबिक, इस तरह का व्यवहार समाज में नोर्मल नहीं होना चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर हो रहे ऐसे व्यवहार पर आपत्ति जताई, खासकर तब जब वहां बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हों। उनका कहना है कि समाज को ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करना चाहिए, जिसमें गलत भाषा या हरकतें शामिल हों।

कंगना ने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि मीडिया ने सिर्फ उनके बयान के विवाद को दिखाया, लेकिन उन्होंने युवाओं और छात्रों की तारीफ भी की थी, उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय स्टार्टअप्स की सराहना की और NEET के छात्रों को बधाई भी दी। वीडियो में कंगना ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो कहते हैं कि सिर्फ महिलाओं पर ही मर्यादा और अनुशासन का बोझ क्यों डाला जाता है। कंगना ने कहा कि अनुशासन और सामाजिक सीमाओं का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत आजादी का मतलब यह नहीं है कि हम दूसरों की भावनाओं या अधिकारों को ठेस पहुंचाएं। उनके मुताबिक, सार्वजनिक व्यवहार को संविधान और समाज की सीमाओं के अंदर रहना चाहिए। कंगना ने कुछ लोगों को ‘फेमिनाजी’ कहकर भी निशाना बनाया और आरोप लगाया कि वे युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।

Created On :   29 July 2026 4:18 PM IST

Tags

Next Story