The show Lock Upp 2: पामेला सेरेना ने किया चौकाने वाला खुलासा अपना सच, प्यार में मिला धोखा, मंगेतर का दूसरी लड़की से था रिश्ता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक हर रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के हर एक एपिसोड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब शो की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पामेला ने बताया कि उन्हें प्यार में धोखा मिला था। उनकी सगाई तक हो चुकी थी।
पामेला सेरेना को प्यार में मिला धोखा
शो में पामेला ने अपनी सीक्रेट रिवील करते हुए कहा, '5 साल पहले, मैं लंबे समय से एक रिश्ते में थी। ये रिश्ता लगभग 8 साल का था। हम इंडियन-ब्रिटिश बैकग्राउंड से थे। हमारी सगाई हो चुकी थी और हम शादी करने वाले थे। वो एक बड़े बिजनेसमैन थे, इसलिए विदेश में काम करते थे। एक बार वो फ्लाइट से लौट रहे थे और जब वो उतरे, तो उन्हें पेट में कोई इन्फेक्शन हो गया था। जब उन्हें इमरजेंसी में हॉस्पिटल ले जाया गया, तो पता चला कि उनके पेट के अंदर एक बहुत बड़ा फोड़ा था। वो काफी बड़ा था और उनका तुरंत ऑपरेशन करना जरूरी था, वरना वो फट सकता था।'
यह भी पढ़े -सुभाष घई ने ओशो को बताया जीवन बदलने वाला गुरु, बोले- 'उन्होंने मुझे खुद को समझने की ताकत दी'
मंगेतर का दूसरी लड़की संग था रिश्ता
उसने रोते हुए आगे कहा, 'ऑपरेशन हो चुका था और हम अकेले थे। हमारी फैमिली लंदन में थी, इसलिए उसका फोन मेरे पास था। कुछ हफ्तों बाद, मुझे एक लड़की का फोन आया और उसने बताया कि वो पिछले 2 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में थी और उसके बच्चे की मां बनने वाली थी। मैं बहुत परेशान हो गई और मैंने उसे छोड़ने के बारे में सोचा, लेकिन उसके साथ 7-8 साल बिताने के बाद ऐसी हालत में मैं ऐसा कैसे कर सकती थी? इसलिए मैं वहीं रुकी रही और डेढ़ महीने तक उसकी देखभाल की।' उन्होंने कहा, 'जब वो ठीक हो गया, तो मैंने अपना सामान बांधा और बिना पीछे मुड़े चली गई। मेरा भरोसा टूट गया और मैंने फिर कभी किसी पर भरोसा नहीं किया।
यह भी पढ़े -गुरु पूर्णिमा पर इंदिरा कृष्णा ने मां को बताया अपना पहला गुरु, बोलीं-'उन्होंने ही जीवन की सही राह दिखाई'
Created On :   29 July 2026 5:33 PM IST












