Bigg Boss 20: क्या लव गिल पर हुआ स्काउट को क्रश? अरिश्फा-कनिका की लड़ाई में कूदे गुल्लू, कैप्टन उदिति की बात नहीं मान रहीं माही विज?

क्या लव गिल पर हुआ स्काउट को क्रश? अरिश्फा-कनिका की लड़ाई में कूदे गुल्लू, कैप्टन उदिति की बात नहीं मान रहीं माही विज?
बिग बॉस सीजन 20 को शुरु हुए चार हफ्ते बीत चुके हैं। अब शो में कंटेस्टे के बीच दोस्ती दुश्मनी और प्यार सब देखने को मिल रहा है। घर में जमकर लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट के बीच काम-काज को लेकर बहस और झगड़ा देखने को मिल रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस सीजन 20 को शुरु हुए चार हफ्ते बीत चुके हैं। अब शो में कंटेस्टे के बीच दोस्ती दुश्मनी और प्यार सब देखने को मिल रहा है। घर में जमकर लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट के बीच काम-काज को लेकर बहस और झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो कुछ साफ-सफाई में सहयोग नहीं कर रहे। इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट में गजब की केमिस्ट्री और दोस्ती देखी जा रही है और बहस के बीच वे एक तरफ हो जाते हैं। शो में लव गिल के लिए फीलिंग्स को लेकर स्काउट काफी कंफ्यूज नजर आए। वहीं कैप्टन उदिति और माही के बीच भी झगड़ा देखने को मिल रहा है।

अरिश्फा-कनिका की लड़ाई में कूदे गुल्लू

रियलिटी शो में अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच बहस होती देखी गई। सामने आए प्रोमो में अरिश्फा को देखा गया कि वह कप न उठाने को लेकर कनिका को टोक रही हैं। कनिका नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि बाद में रख दूंगी। अरिश्फा और कनिका की गर्मागर्म बातचीत में गुल्लू बीच में बोल पड़ते हैं, जिस पर अरिश्फा भड़क गईं। कनिका से बहस छोड़ वह गुल्लू से बहस करने लगती हैं और कहती हैं कि उनकी और कनिका की लड़ाई में वे (गुल्लू) बीच में क्यों आए?

घर के कैप्टन की बात नहीं मान रहीं माही विज?

इस वीक घर में कैप्टन के तौर पर उदिति सिंह ने कमान संभाल रखी है। वह माही विज और यंग डीएसए को हराकर कैप्टन बनीं। उदिति के कार्यकाल में माही विज घर का काम करने में सपोर्ट नहीं कर रही हैं। सामने आए एक प्रोमो में उदिति माही से पूछती हैं, 'मैम आप डिनर के लिए चॉपिंग कर देंगी'? इस पर माही साफ मना कर देती हैं और कहती हैं, 'मुझे चॉपिंग नहीं आती'। उदिति पूछती हैं, 'आपको कुछ काम नहीं करना'। इस पर माही कहती हैं, 'पिन क्यों मार रही है फालतू में'। माही नाराज हो जाती हैं। इस पर उदिति कहती हैं, इतना गुस्सा होने वाली बात नहीं थी। इस पर माही कहती हैं, 'चल चल चल'।

क्या लव गिल पर आया स्काउट का दिल?

बिग बॉस में स्काउट लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज नजर आए। दरअसल, शो में स्काउट और लव गिल के बीच की नजदीकियां देखी जा रही हैं। स्काउट ने लव के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों के बारे में कहा था कि वे उन्हें बहन की तरह देखते हैं। मगर, हाल ही में यंग डीएसए के साथ बातचीत में वे कंफ्यूज दिखे। स्काउट ने कहा कि इंसान बहन होने से पहले दोस्त भी तो हो सकता है। इसके बाद यंग ने स्काउट से पूछा कि 'क्या तेरा रास्ता बदल रहा है'? इस पर स्काउट ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता। स्काउट ने इशारों इशारों में यह भी कहा कि जब लव के पास गुल्लू जाते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। स्काउट ने बात करते हुए किसी का नाम नहीं लिया। दोनों इशारों-इशारों में बाते करते दिखे। इस पर बिग बॉस ने यंग और स्काउट को टोकते हुए कहा कि फुसफुसाहट के साथ बात न करें।


Created On :   6 Oct 2026 11:36 AM IST

Tags

Next Story