Avinash Mishra On Eisha Singh: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी में अविनाश ने किया ईशा को प्रपोज? बोले- वीडियो अपलोड मत करना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अविनाश मिश्रा ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीतने के बाद मुंबई में सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में शो के सभी कंटेस्टेंट शामिल हुए। इस पार्टी में ईशा सिंह के लिए उन्होंने जो कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे तो अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्तों के लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। ‘बिग बॉस 18’ के घर से शुरू हुई ये दोस्ती अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। अब सोशल मीडिया पर दोनों का सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इस रूमर्स को कंफर्म कर दिया है।
यह भी पढ़े -आईफा 2027 में फिर होस्ट की कमान संभालेंगे करण जौहर, बोले- 'लाइव नाइट का रोमांच कभी पुराना नहीं होता'
वीडियो में क्या खास है ?
अविनाश मिश्रा ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शो जीता है। इसके बाद एक्टर ने एक सक्सेस पार्टी रखी। इसमें 'बिग बॉस 18' की सह-प्रतिभागी ईशा सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ईशा को बेबी कहकर पुकारा। इसके साथ ही कहा ‘बेबी आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद आभारी और धन्य हूं कि ईशा मेरे जीवन में हैं, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं बेबी।’ हालांकि इसके बाद अविनाश ने वीडियो बनाने वाले से कहा कि यह वीडियो अपलोड मत कर देना भाई।'
यह भी पढ़े -'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
Khullam khulla pyaar 🫢
I LOVE YOUUU BABYYY bolne ke bad bolta hai Ye video mat daalnaaa 😭😂
#Avisha #AvinashMishra #EishaSingh https://t.co/i8ZBAsZTuf
— 𝙈𝙧 𝙋𝙚𝙧𝙛𝙚𝙘𝙩 ♠️ (@perfact8974) October 6, 2026
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का रिश्ता
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह 2024 में बिग बॉस 18 में नजर आए थे इश दौरान की दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। घर के अंदर उनकी दोस्ती खूब चर्चा का विषय बनी, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें लगातार फैलती रहीं। अविनाश ने शो में ईशा के लिए अपनी फीलिंग्स को व्यक्त किया था, जबकि ईशा ने हमेशा अपने रिश्ते को एक मजबूत दोस्ती बताया। 2026 की शुरुआत में दोनों ने अपनी सगाई की खबरों को भी खारिज कर दिया गया था।
Created On :  
