Celebs on Social Media: क्या मलाइका-अर्जुन का हो गया पैचअप? ब्रेकअप के दो साल बाद फिर दिखे साथ, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हुए काफी समय हो चुका है। एक टाइम पर वे बी टाउन के सबसे चर्चित कपल मे से एक थे। लेकिन रिश्ता खत्म होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ दिख जाते हैं। जब भी दोनों साथ दिखाई देते हैं, खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब एक बार फिर दोनों को साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़े -अमेरिका पहुंचकर रॉबर्ट डी नीरो से मिले अनुपम खेर, बोले- 'हर बार उनसे मिलना मेरे लिए खुशी की बात'
फिर साथ नजर आए अर्जुन-मलाइका
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब उन्हें एक बार फिर साथ स्पॉट किया गया है।सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा के गाड़ी में बैठने के बाद अर्जुन कपूर उनके लिए दरवाजा बंद करते दिखे और फिर दूसरी साइड से जाकर गाड़ी में बैठे।
यह भी पढ़े -अल्पना बुच ने बताया कैसे निभाती हैं बा का मुश्किल किरदार, बोलीं-'स्क्रिप्ट चलती ट्रेन की तरह'
इस वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'मलाइका अरोड़ा एंड अर्जुन कपूर स्पॉटेड टुगैदर इन द सिटी। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं और दोनों के पैचअप के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, उनके पैचअप के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ब्रेकअप के बाद भी नहीं बिगड़ा रिश्ता
अर्जुन और मलाइका ने 2018 के आसपास अपने रिश्ते को पब्लिकली अनाउंस किया था। इसके बाद दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते थे। करीब छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2024 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। उसी साल अर्जुन ने एक इवेंट में खुद को सिंगल बताते हुए अपने रिश्ते के बारे में साफ कर दिया था।
Created On :   5 Oct 2026 1:26 PM IST












