Viral Video: रश्मिका मंदाना ने क्यूट अंदाज में उड़ाया विजय देवरकोंडा का मजाक, एक्टर ने पोस्ट कर बताया पत्नी को रोजाना की एंटरटेनमेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में पहली बार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म में कपल को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसी बीच फिल्म विजय ने सेट से एक प्यारा सा बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी साथी कलाकार और पत्नी रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -'बिना सहमति के ऐसा करना गलत', यामी गौतम ने तस्वीरों को एआई से एडिट करने वालों को किया आगाह
वीडियो में क्या खास है?
इस पीरियड ड्रामा फिल्म के एक नए बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में, रश्मिका विजय की नकल करती हुई और उनका एक डायलॉग बोलती हुई दिख रही हैं। इसके बाद वह अपना चेहरा छिपा लेती हैं और शरमा जाती हैं। इस प्यारे पल को विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। क्लिप में विजय एक स्विंग चेयर पर बैठे हैं और रश्मिका उनके पास आकर मजाक-मजाक में उनके 'रणबाली' वाले किरदार की नकल करती हैं। फिर वह उनका डायलॉग बोलती हैं, 'दिस इज सिंगनामला बोब्बिली रणबाली,'। इसके बाद वह दोनों हाथों से अपना मुंह ढककर जोर से हंसने लगती हैं। वीडियो शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा, 'वह प्यारी और बेबाक हैं। पेश है मेरी रोजाना की एंटरटेनमेंट। मेरी गंभीरता से मेरा ध्यान हटाने वाली।'
यह भी पढ़े -'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा'; जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर कीं फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें
'रणबाली' के बारे में जानकारी
इस बीच, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि यह फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। यह फिल्म 1854 से 1878 के ऐतिहासिक दौर पर आधारित है। 'रणबाली' वह पहली फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी 2026 में अपनी शादी के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। शादी से पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है।
Created On :   4 Oct 2026 2:25 PM IST












