MP News: गांधी जयंती पर ‘गांधी एंड माय मदर’ की पहली झलक जारी, मनोज बाजपेयी और वहीदा रहमान आएंगे नजर

गांधी जयंती पर ‘गांधी एंड माय मदर’ की पहली झलक जारी, मनोज बाजपेयी और वहीदा रहमान आएंगे नजर
गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित आगामी फिल्म ‘गांधी एंड माय मदर’ के मेकर्स ने फिल्म की कुछ तस्वीरें जारी की हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित आगामी फिल्म ‘गांधी एंड माय मदर’ के मेकर्स ने फिल्म की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के पीरियड सेटअप और उस दौर की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के एक व्यक्तिगत और मानवीय पहलू को कहानी के केंद्र में रखा गया है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी, वहीदा रहमान, दिव्या दत्ता और सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन चर्चित फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने किया है, जबकि इसका निर्माण नरेंद्र हिरावत की एनएच स्टूडियोज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स ने किया है।

गांधी के सार्वजनिक जीवन और ऐतिहासिक विरासत से आगे बढ़ते हुए फिल्म उनके जीवन के निजी पक्ष और मानवीय भावनाओं को तलाशने की कोशिश करती है। गांधी जयंती पर जारी तस्वीरों के जरिए मेकर्स ने फिल्म की दृश्यात्मक दुनिया, पीरियड सेटिंग और किरदारों की शुरुआती झलक दर्शकों के सामने रखी है।

Created On :   3 Oct 2026 12:41 AM IST

Tags

Next Story