Celebs praised Smit Machhar: दृश्यम 3 एक्टर अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ, माधुरी-कृति ने की जल्द ठीक होने की कामना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पायलट कैप्टन स्मित माछर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हर तरफ उनकी खूब तारीफ हो रही है। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और फ्लाइट को संभालते हुए उसमें सवार 174 यात्रियों की जान बचाई। उनकी बहादुरी की अब हर तरफ तारीफ हो रही है वहीं, अजय देवगन ने भी कैप्टन की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ
अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हीरो तो बहुत होते हैं, लेकिन कुछ लोग हमें बताते हैं कि असली हिम्मत क्या होती है। कैप्टन स्मित मच्छार, आप हर मायने में एक हीरो हैं आपको ताकत मिले और आप जल्द ठीक हों।
माधुरी दीक्षित ने भी की तारीफ
माधुरी दीक्षित ने भी कैप्टन स्मित माछर की तारीफ भी। उन्होंने लिखा, 'साहस के कुछ काम गहरी छाप छोड़ते हैं। कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी और यात्रियों के प्रति उनके समर्पण के लिए हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'
कृति सेनन तारीफ में कही ये बात
कृति सेनन ने कैप्टन स्मित की तारीफ में लिखा, 'हिम्मत का मतलब डर का न होना नहीं है, बल्कि ये तब होती है जब आपको एहसास हो कि डर से ज्यादा जरूरी कुछ और है और आप आगे बढ़ते हैं! आपकी हिम्मत को सलाम, कैप्टन! आपके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं!' बता दें, इससे पहले सलमान खान, शाहरूख खान, रवीना टंडन और सोनम कपूर जैसे कई सितारें जमकर तारीफ कर चुके हैं।
Created On :   4 Oct 2026 3:13 PM IST












