Rise and fall 2: झगड़ा खत्म कर स्वरा के फिटनेस कोच बने शहजाद पूनावाला, जानें क्यों शो में फूट-फूटकर क्यों रोईं एक्ट्रेस?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिलहाल रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में नजर आ रही हैं। शो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब हाल ही में वहां से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी बेटी राबिया को याद करते हुए रोते नजर आईं और तेज प्रताप यादव एक्ट्रेस को चुप करवाते दिखाई दिए। वहीं शो में शहजाद पूनावाला और स्वरा के बीच भी काफी बॉडिंग देखनो को मिल रही है।
स्वरा भास्कर ने की यह जिद
स्वरा भास्कर के लिए काम की वजह से अपनी छोटी सी बेटी से दूर रहना काफी मुश्किल हो रहा है। शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रोती हुई नजर आ रही हैं। वह बार-बार अपनी बेटी राबिया की फोटो देखने या उसका चेहरा देखने की गुजारिश करती दिखाई दीं। जब शो में उनके साथ मौजूद गौतम गुलाटी ने पूछा कि वह इतनी इमोशनल क्यों हो गईं, तो स्वरा ने कहा, 'किसी ने सुशी कहा और मुझे अपनी बेटी की याद आ गई।' स्वरा ने आगे कहा, 'यार उसका फेस दिखा दो, उसकी फोटो दिखा दो प्लीज।' उनकी इस बात से साफ पता चला कि रियलिटी शो के दौरान वह अपनी बेटी को कितना याद कर रही हैं।
यह भी पढ़े -'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा'; जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर कीं फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें
तेज प्रताप ने की संभालने की कोशिश
स्वरा को रोता देख तेज प्रताप यादव बार-बार उन्हें संभालने की कोशिश करते नजर आए। शहजाद पूनावाला भी स्वरा को इमोशनल सपोर्ट देने उनके पास पहुंचे। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा के इंस्टाग्राम हैंडल से पर लिखा गया, 'एक काम करने वाली मां होने का मतलब है कि आपका दिमाग काम में लगा रहता है, लेकिन आपका दिल हमेशा घर पर रहता है। तुम्हें गले लगाने का इंतजार नहीं कर सकती। तुम्हारी बहुत याद आ रही है।'
यह भी पढ़े -'न्यूयॉर्क ने मुझे फिर से एक स्टूडेंट जैसा महसूस कराया,' अनुपम खेर ने शेयर किया अपना अनुभव
स्वरा के फिटनेस कोच बने शहजाद पूनावाला
वहीं, एक वीडियो और सामने आया, जिसमें शहजाद और स्वारा के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी। शो की शुरुआत में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच अच्छे रिश्ते देखने को नहीं मिले थे। लेकिन जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, दोनों के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं। हाल ही में शहजाद पूनावाला अभिनेत्री के फिटनेस कोच बने नजर आए। बता दें कि दोनों के बीच शो से बाहर राजनीति ओपिनियन को लेकर टकराव होते रहते हैं।
Created On :   4 Oct 2026 1:32 PM IST












