Arbaaz Khan Viral Video: सलमान खान का जिक्र होते ही भाई अरबाज खान ने साधी चुप्पी, नाराज होकर जाते दिखे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला?

सलमान खान का जिक्र होते ही भाई अरबाज खान ने साधी चुप्पी, नाराज होकर जाते दिखे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला?
अरबाज खान हाल ही में एक जूलरी ब्रांड के इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरबाज खान हाल ही में एक जूलरी ब्रांड के इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस दौरान जब उनसे सलमान खान पर एक सवाल किया गया, तो एक्टर नाराज होकर जाते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी अरबाज खान से सलमान खान के ट्रोलिंग वाले बयान पर सवाल पूछते नजर आते हैं। हालांकि अरबाज नाराज होकर चले गए जैसे ही सलमान का नाम लिया गया। अरबाज ने इस सवाल का जवाब देने के बजाय नाराज होकर कहा, 'एक्सक्यूज मी… थैंक यू, थैंक यू।' इसके बाद वह तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद अरबाज वापस पैपराजी की तरफ मुड़े और पूछा, 'ज्वेलरी से रिलेटेड था? आज के इवेंट से रिलेटेड था वो सवाल?' यानी क्या वह सवाल ज्वेलरी से जुड़ा था और क्या यह सवाल आज के इवेंट से संबंधित था। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े -एआई के दुरुपयोग पर भड़के विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर की सख्त कानून की मांग का किया समर्थन

सलमान ने क्या कहा था?

सलमान खान हाल ही में अपने छोटे भाई सोहेल खान के बचाव में सामने आए। सोशल मीडिया पर यूजर्स सोहेल के बदले हुए लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। इस पर सलमान ने बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बात की। सलमान ने लोगों से किसी के लुक या शरीर पर कमेंट करने से पहले खुद को देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे की शक्ल-सूरत पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने बारे में भी सोचना चाहिए। वहीं पैप्स के उपर भी कमेंट किया था।

Created On :   4 Oct 2026 12:20 PM IST

Tags

Next Story