फिल्म कलेक्शन: ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'होमबाउंड' को दुनियाभर में मिली तारीफ, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म होमबाउंड को दुनियाभर में मिली तारीफ, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
  • 'होमबाउंड' को दुनियाभर में मिली तारीफ
  • अब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'होमबाउंड' को पूरी दुनिया में खूब तारीफ मिली है। नीरज घेवान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दो दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है जो पुलिस की नौकरी के लिए अपनी जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करते हैं। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा दोस्त बने हैं। ये कहानी भारत के छोटे-छोटे शहरों में रहने वाले बच्चों के जीवन संघर्ष को दर्शाती है और जैसे-जैसे वो बड़े होने लगते हैं फिर कैसे जिंदगी पलटा खाती है जिससे दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

प्रोडक्शन हाउस ने किया रिलीज का ऐलान

कान फिल्म महोत्सव में अपने प्रीमियर और उत्तरी अमेरिका के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी शुरुआत के बाद, इस फिल्म को काफी तारीफ मिली है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस, धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म की रिलीज की तारीख एलान करते हुए कहा 'कोई भी एहसास आखिरी नहीं होता। 'होमबाउंड' 26 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

फिल्म स्टार कास्ट

फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी बशारत पीर, नीरज घेवान और सुमित रॉय ने लिखी है। इसके संवाद नीरज घेवान, वरुण ग्रोवर और नीरज दुबे ने लिखे हैं।

Created On :   14 Sept 2025 12:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story