मोना सिंह ने पति के साथ शेयर की फोटो और फैंस को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

Actress Mona Singh Shared A Picture With Her Husband
मोना सिंह ने पति के साथ शेयर की फोटो और फैंस को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
मोना सिंह ने पति के साथ शेयर की फोटो और फैंस को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने 27 दिसम्बर को अपने बॉयफ्रेंड से शादी की। उनकी शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं, जिन्हें फैंस ने बहुत पसंद किया। शादी के बाद उन्होंने अपने पति के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और फैंस को न्यू ईयर विश किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy 2020 from us to u #2020 #newyear #happiness

A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए ​लिखा कि #2020 #newyear #happiness। बता दें इस फोटो में मोना बहुत खुश और खूबसूरत दिख रही हैं। उनका यह फोटो भी पिछले फोटोज की तरह वायरल हो रहा है। उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और नए साल व नए जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो मोना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इस​ फिल्म को लेकर लोगों में खासा बज बना हुआ है। 

Created On :   2 Jan 2020 9:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story