Shilpa Shetty House Raid Truth: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर छापेमारी की खबर झूठी, वकीन ने कहा अफवाह उड़ाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर छापेमारी की खबर झूठी, वकीन ने कहा अफवाह उड़ाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
खबरों को शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि एक्ट्रेस के घर पर कोई छापा नहीं पड़ा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर आयकर विभाग के घर पर छापे मारने की खबर मिली थी। लेकिन इन खबरों को शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि एक्ट्रेस के घर पर कोई छापा नहीं पड़ा है।

बता दें कि खबर मिली थी कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बैस्टियन रेस्टोरेंट से जुड़े विवाद में आयकर विभाग के अधिकारियों ने छानबीन कर रही है।

एक्ट्रेस के वकील ने कही ये बात

एक्ट्रेस के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया, "मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की तरफ से मैं पुष्टि करता हूं कि मेरे क्लाइंट के खिलाफ किसी भी तरह की आयकर छापेमारी नहीं हुई है। आयकर अधिकारी मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के मामले की रेगुलर इन्वेस्टिगेशन रहे हैं।"

वकील ने किया स्पष्ट

वकील ने इस मामले में स्पष्ट करते हुए कहा कि आयकर विभाग के छापेमारी करने वाली अफवाह उड़ाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "जिस किसी ने भी पब्लिकली शरारती ढंग से ये दावा किया है कि इन घटनाक्रमों का कथित आर्थिक अपराध शाखा के मामले से कोई कनेक्शन है, उसे अदालत में कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ेगा। मैं दोबारा बता रहा हूं कि मेरी क्लाइंट शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने साफ तौर पर कहा है कि उनके घर पर कोई आयकर छापेमारी नहीं हुई है।"

Created On :   18 Dec 2025 11:58 PM IST

Tags

Next Story