सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: अपने नए गाने 'लॉलीपॉप कैंडी शॉप' को लेकर ट्रोल हुईं सिंगर नेहा कक्कड़ लोग बोले- अश्लील डांस, शर्मनाक है ये

अपने नए गाने लॉलीपॉप कैंडी शॉप को लेकर ट्रोल हुईं सिंगर नेहा कक्कड़ लोग बोले- अश्लील डांस, शर्मनाक है ये
सिंगर नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं। वे अपने गानों की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, इस बार वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। उनका नया गाना रिलीज हुआ है, इस गाने की वजह से नेहा कक्कड़ ट्रोलिंग में घिर गई हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिंगर नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं। वे अपने गानों की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, इस बार वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। उनका नया गाना रिलीज हुआ है, इस गाने की वजह से नेहा कक्कड़ ट्रोलिंग में घिर गई हैं। उनके इस नए गाने का नाम है 'लॉलीपॉप कैंडी शॉप'। सोशल मीडिया पर नेहा के इस गाने में जो स्टेप्स हैं उन्हें अश्लील बताया जा रहा है वहीं गाने के लिरिक्सि पर भी जमकर ट्रोलिंग हो रही है। बता दें कि नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ साथ में मिलकर ये गाना लेकर आए हैं। उन्होंने ही इस गाने को गाया है और डांस भी किया है। गाने के लिरिक्स टोनी कक्कड़ के हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा- नेहा के स्टैंडर्ड दिन पर दिन गिरते जा रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- हमें नेहा का ये वर्जन पसंद नहीं आ रहा है। प्लीज आप लोग ऐसे गानों की बजाय इसी ट्रैक पर कुछ अच्छे रोमांटिक-सेड सॉन्ग लेकर आइए। नेहा हम जानते हैं कि आप वर्सेटाइल सिंगर हैं लेकिन इस तरह के गाने हमारी प्रिफरेंस नहीं है।



यह भी पढ़े -जब अमिताभ बच्चन से कार्तिक आर्यन ने पूछे सवाल, 'क्या जया को पता है आपके मोबाइल का पासवर्ड?'


वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या हो गया बहन, इलाज करा लो अपना। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या लिरिक्स हैं क्या कैसे सिंगर और क्या बी ग्रैड स्टेप्स हैं। क्यों? दूसरे यूजर ने लिखा- इनके गाने और वीडियोज शर्मनाक होते जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये नेहा धाकड़ क्या करना चाहती हैं। भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही हैं। अब देश के युवा इससे क्या ही सीखेंगे। इसी तरह के तमाम कमेंट उनके वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं।


यह भी पढ़े -जब अमिताभ बच्चन से कार्तिक आर्यन ने पूछे सवाल, 'क्या जया को पता है आपके मोबाइल का पासवर्ड?'


Created On :   18 Dec 2025 10:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story