खतरों के खिलाड़ी-11: अनुष्का सेन हुई कोरोना पॉजिटिव, बाकी कंटेस्टेंट की रिपोर्ट निगेटिव

khatron ke khiladi season 11 contestant anushka sen tested positive
खतरों के खिलाड़ी-11: अनुष्का सेन हुई कोरोना पॉजिटिव, बाकी कंटेस्टेंट की रिपोर्ट निगेटिव
खतरों के खिलाड़ी-11: अनुष्का सेन हुई कोरोना पॉजिटिव, बाकी कंटेस्टेंट की रिपोर्ट निगेटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टेलीविजन एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है, जिसके बाद शो के मेकर्स की चिंता बढ़ गई और सभी कंटेस्टेंट्स का टेस्ट करवाया गया। राहत की बात तो ये रहीं कि, अनुष्का के अलावा सभी सेलेब्स की रिपोर्ट निगेटिव आई। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, अनुष्का की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। सबसे पहले एक्ट्रेस को आइसोलेशन में भेजा गया और उसके बाद बाकी टीम और क्रू मेम्बर्स के साथ शूटिंग पूरी की गई। बताया जा  रहा हैं कि, अनुष्का को कोविड के कोई भी लक्षण नहीं थे फिर भी वो क्वॉरैंटाइन हो गई हैं।

भारत में साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आई और सब कुछ तबाह हो गया। लाखों लोगों का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग लोकेशन मुंबई के बजाय दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन तय की गई और सभी कंटेस्टेंट का टेस्ट करवा कर उन्हें केपटाउन ले जाया गया। सभी एहतियात अपनाने के बाद भी शो की एक कंटेस्टेंट कोविड पॉजिटिव आ गई। हालांकि, हम अनुष्का के जल्द ठीक होने की कामना करते है।

बता दें इस शो में अनुष्का के अलावा श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, अर्जुन बिजलानी, महल चहल, वरुण सूद और सना मकबूल जैसे टेलीविजन सेलेब्स ने हिस्सा लिया है, जिसे केपटाउन में शूट किया जा रहा है। शो जुलाई में ऑन एयर हो सकता है।

काम की बात की जाए, तो अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर टेलीविजन के फेमस शो " देवो के देव महादेव" से की थी, जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक शो मिलने लगे और वो बहुत कम उम्र में टीवी की मशहूर सेलिब्रिटिज की लिस्ट में शामिल हो गई। अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी ग्लैमेरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है, जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। 


 

Created On :   17 Jun 2021 4:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story