द कश्मीर फाइल्स ने पूरे किए अपने 50 दिन, विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को बताया यह सच्चाई की जीत 

The Kashmir Files completes its 50 days, Vivek Agnihotri tells the film that truth wins
द कश्मीर फाइल्स ने पूरे किए अपने 50 दिन, विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को बताया यह सच्चाई की जीत 
द कश्मीर फाइल्स के बेहतरीन 50 दिन द कश्मीर फाइल्स ने पूरे किए अपने 50 दिन, विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को बताया यह सच्चाई की जीत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की बेहद सफल फिल्मों में से एक द कश्मीर फाइल्स ने अपने 50 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म को ये खास पहचान दिलाने के पीछे अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती की दमदार एक्टिंग शामिल है। यह फिल्म कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके पलायन पर आधारित है। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को काफी पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर भी छाई रही। आज फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 50 दिन पूरे कर लिए है। इस खास मोके पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास नोट शेयर किया है।

फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से खास नोट में लिखा, "आज #TheKashmirFiles ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी भी सफलतापूर्वक चल रही है। यह सच्चाई की जीत है। यह मानवता की जीत है। यह वास्तव में लोगों की फिल्म है। सभी को धन्यवाद।"

दुनियाभर में अपना जलवा बिखेरने के साथ फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 331 करोड़ की कमाई भी की, वहीं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी बेहतरीन है। फिल्म को 11 मार्च 2022 को जी प्रोडक्शंस द्वारा बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के दर्द, पलायान और सामूहिक हत्या को दर्शाती है। इस फिल्म दर्शको को एक सच्चई से रूबरू कराने के साथ ही उनकी आंखें भी खोल दी।
 

Created On :   30 April 2022 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story