Nick Jonas Birthday Week Glimpse: प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में मनाया पति निक का जन्मदिन, प्राइवेट जेट से ट्रेवल, गोल्फ, परिवार-दोस्तों संग सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में मनाया पति निक का जन्मदिन, प्राइवेट जेट से ट्रेवल, गोल्फ, परिवार-दोस्तों संग सेलिब्रेशन
बीते दिनों 16 सितंबर को निक जोनस ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। अब सिंगर-एक्टर निक जोनस ने फैंस को अपने 'परफेक्ट बर्थडे वीक' की झलक दिखाई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बॉलीवुड और हॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। बीते दिनों 16 सितंबर को निक जोनस ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। अब सिंगर-एक्टर निक जोनस ने फैंस को अपने 'परफेक्ट बर्थडे वीक' की झलक दिखाई है। वहीं उन्होंने दिखाया की कैसे प्रियंका ने उनका ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया।

परिवार के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा और परिवार ने सिंगर निक जोनस का डेस्टिनेशन बर्थडे सेलिब्रेट किया। सभी लोगों ने प्राइवेट जेट से यात्रा की। पार्टी हुई। मस्ती हुई और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी की गईं। सेलिब्रेशन में प्रियंका और बेटी मालती के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी शामिल रहे। निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'बर्थडे वीक एकदम परफेक्ट रहा। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को शुक्रिया'। जन्मदिन पार्टी के साथ ही सभी ने पोलो गेम खेला।

यह भी पढ़े -ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान सूरज पंचोली बोले, सही पत्रकार मिलेगा तो दूंगा हर मुश्किल सवाल का जवाब

शेयर की गई तस्वीरों में निक और प्रियंका गोल्फ कोर्स पर एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए दिख रहे हैं। एक फोटो में पूरी फैमिली गोल्फ कोर्स पर रिलैक्स करती हुई नजर आ रही है। दोनों का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कपल की केमिस्ट्री हमेशा की तरह इस बार भी बहुत कमाल की लग रही है। निक के आज गुरुवार को शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

2018 में हुई थी शादी

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में शादी रचाई थी। इनकी शादी राजस्थान में शाही अंदाज में हुई थी। साल 2022 में कपल ने बेटी मालती का स्वागत किया।

Created On :   24 Sept 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story