Pooja Meri Jaan Trailer: रिलीज हुआ फिल्म पूजा मेरी जान का ट्रेलर, बुरी मुसीबत में फंसी मृणाल ठाकुर, मदद करेंगी हुमा कुरैशी!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी फिल्म पूजा मेरी जान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'पूजा मेरी जान' इस अक्तूबर ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एक ड्रामा है। यह दर्शकों को कुछ असहज सच का सामना कराने की कोशिश करती है। इसमें हुमा कुरैशी और विजय राज भी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखने के बाद दर्शक एक्साइडेट हो गए हैं।
यह भी पढ़े -'संस्कार' को लेकर पहले थोड़ी झिझक में थीं मुग्धा गोडसे, बोलीं-'कहानी ने मुझे एक्सपेरिमेंट करने के लिए किया मजबूर'
कैसा है फिल्म का ट्रेलर
दो मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पूजा (मृणाल ठाकुर) अपने एक करीबी दोस्त के रोमांटिक प्रपोजल को ठुकरा देती है। इसके बाद वह खुदकुशी कर लेता है। इसके बाद परेशान करने वाली घटनाओं का एक सिलसिला शुरू हो जाता है। सारे इल्जाम पूजा पर लगते हैं। उसे ही कटघरे में खड़ा किया जाता है। ट्रेलर देख कर लगता है कि फिल्म पूजा के साथ होने वाली कुछ परेशान करने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमेगी।
यह भी पढ़े -ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान सूरज पंचोली बोले, सही पत्रकार मिलेगा तो दूंगा हर मुश्किल सवाल का जवाब
हुमा निभाएगी वकील का किरदार
ट्रेलर में हुमा कुरैशी ने वकील सना का किरदार निभाया है, जो पूजा के साथ हुई घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने और उससे जुड़े अलग-अलग दावों की सच्चाई जानने की कोशिश करती है। उनका किरदार फिल्म में सस्पेंस पैदा करता है। सना अलग-अलग बयानों के बीच सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती हैं, जबकि कहानी में सच का पता लगाना मुश्किल बना रहता है।
जानें कब रिलीज होगी फिल्म
'पूजा मेरी जान' की अनाउंसमेंट साल 2022 में हुई थी लेकिन यह लगभग चार साल तक रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन अब ये फिल्म 2 अक्तूबर, 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी। नवजोत गुलाटी की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में चैतन्य वियास, विक्रम चौहान और राजेश जैस भी हैं।
Created On :  
