Chhath Puja 2026: छठ पूजा में इन रंगों की साड़ी पहनना माना जाता है शुभ, इनमें से करें अपना फेवरेट लुक सलेक्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को समाप्त होगा। व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर सूर्यदेव और प्रकृति की अराधना करते हैं। पर्व का पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होता है जहां व्रती पवित्र तालाबों-नदियों में जाकर स्नान करते हैं और घर आकर सात्विक खाना खाते हैं। पर्व के आखिरी दिन उगते हुए सूरज को अर्घ दिया जाता है। छठ के दौरान रंगों का भी खास महत्व होता है। ज्यादातर महिलाएं इन दिनों साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए साड़ियों के सुंदर-सुंदर ऑप्शन्स लेकर आए हैं जिसे आप छठ पूजा के वक्त जरूर ट्राई करें। बस इतना ही नहीं बल्कि हम आपको बताएंगे कि किन रंगों की साड़ी पहनना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़े -बॉक्स ऑफिस पर आया रामायण का तूफान, मंगलवार भी किया शानदार कलेक्शन, वर्ल्डवाइड आंकड़ा 800 करोड़ के पार
लाल बनारसी साड़ी
पूजा के समय लाल रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। लाल रंग सुहागिनों के लिए काफी खास माना जाता है। आप चाहें तो लाल रंग की बनारसी साड़ी या चुनरी साड़ी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़े -दिवाली के बाद वापसी की मारामारी, मुंबई-पुणे की ट्रेनें 5-6 दिन तक फुल, निजी बस वाले काट रहे चांदी
पीली साड़ी
छठ पूजा के दौरान पीला रंग भी पहना जाता है। माना जाता है कि पीला रंग काफी पॉजिटिविटी और ऊर्जा प्रदान करता है। आप चाहें तो पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे आपके चेहरे में एक अलग तरह की रौनक आ जाएगी।
हरी साड़ी
माना जाता है कि हरा रंग सुख-समृद्धि और प्रकृति से जुड़ा होता है। ऐसे में छठ पूजा के समय आप हरे रंग की साड़ी जरूर कैरी करें। आप चाहें तो बड़े या फिर छोटे प्रिंट्स वाली ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं।
ऑरेंज कॉटन साड़ी
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :  
