Diwali 2026: रोशनी भी होगी, खुशियां भी मिलेंगी... इन 5 तरीकों से मनाएं ग्रीन दिवाली

रोशनी भी होगी, खुशियां भी मिलेंगी... इन 5 तरीकों से मनाएं ग्रीन दिवाली
दिवाली को खास बनाने के लिए पटाखों से दूरी रखें, मिट्टी के दीपक जलाएं और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं दीपक जलाते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं। लेकिन इस दौरान पटाखों और ज्यादा कचरे से हवा गंदी होती है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों पर भी पड़ता है। ऐसे में हम कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर दिवाली को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके जिनसे त्योहार भी अच्छा बीतेगा और प्रकृति को भी नुकसान कम होगा।

मिट्टी के दीपक जलाएं

दिवाली पर बिजली की लड़ियों की जगह मिट्टी के दीपक जलाएं। ये आसानी से मिल जाते हैं और घर को सुंदर भी बनाते हैं। इससे स्थानीय कारीगरों को भी काम मिलता है।

पटाखों से बनाएं दूरी

पटाखे जलाने से हवा में धुआं फैलता है और तेज आवाज होती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों को परेशानी होती है। इसलिए बिना पटाखों के भी त्योहार मनाएं।

घर की सजावट खुद करें

सजावट के लिए हर बार नई चीजें खरीदना जरूरी नहीं है। पुराने कपड़े, कांच की बोतलें और बेकार डिब्बों से सुंदर सजावट कर सकते हैं।

कपड़े के थैले इस्तेमाल करें

दिवाली की खरीदारी करते समय प्लास्टिक की थैलियां न लें। अपने साथ कपड़े का बैग रखें। इससे प्लास्टिक का कचरा कम होगा और आसपास सफाई बनी रहेगी।

मिठाई और गिफ्ट सोच-समझकर खरीदें

जरूरत से ज्यादा मिठाई और गिफ्ट खरीदने से बचें। गिफ्ट को प्लास्टिक की जगह कागज या कपड़े से पैक करें। इससे कचरा भी कम होगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :  

Tags

Next Story