Diwali 2026: घर की रौनक बढ़ाने के लिए दिवाली पर बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

घर की रौनक बढ़ाने के लिए दिवाली पर बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
दिवाली पर घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बनाएं ये खास और यूनिक रंगोली डिजाइन। लक्ष्मी पूजन से लेकर आसान और आकर्षक रंगोलियों तक, यहां देखें ऐसे शानदार आइडियाज, जिन्हें कम समय में बनाकर आप घर की रौनक बढ़ा सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिवाली का त्योहार इस साल 8 नबंवर को मनाया जा रहा है। ज्यादातर लोगों में अभी से एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। यह त्योहार मिठाइयों और रंगोलियों के बिना बिलकुल अधूरा है। घर की दहलीज पर सुंदर-सुंदर रंगोली घर की शोभा बढ़ा देती है। इसलिए क्यों न इस साल यूनिक रंगोली बनाई जाए? आज हम आपके लिए कुछ शानदार रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं। चिंता मत करिए इन्हें बनाने में आपको ज्यादा समय की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए इन ऑप्शन्स पर एक नजर डालते हैं।

बनाएं लक्ष्मी पूजन डिजाइन

घर में कम जगह है तो ये डिजाइन आसानी से बन सकती है। इसे किसी भी कोने में बनाया जा सकता है। कलर कॉम्बिनेशन, डिजाइन के साथ इसमे दीयों का भी खास रोल है।

रंगोली डिजाइन विद ट्विस्ट

रंगोली की ये डिजाइन काफी कॉमन है और काफी सारे लोग इसे बनाते हैं। लेकिन इस डिजाइन में कलर कॉम्बिनेशन के साथ और जुड़े हुए डिजाइन की वजह से यूनिक बना रहा है। साथ ही ये रंगोली काफी बड़ी जगह में बनाने के लिए परफेक्ट दिख रही है।

मोर पैटर्न

मोर पैटर्न को दिवाली पर रंगोली में बनाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। तो इस तरह शुभ दीवावली लिखने के साथ मोर और फूलों का पैटर्न अटैच कर डिजाइन तैयार करें।

दीया पैटर्न

रंगोली बनाने के मामले में कच्ची हैं तो भी इस तरह के पैटर्न को आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। ये रंगोली की डिजाइन लॉबी के कोने में ब्यूटीफुल दिखेगी और घऱ को जगमग कर देगी।

फ्लावर डिजाइन आसान रंगोली

फ्लावर बनाने वाली रंगोली काफी आसान होती है। इस डिजाइन में आपको फूलों को ज्यादा स्प्रेड नहीं करना पड़ेगा और ये आसानी से बन जाएगी।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :  

Tags

Next Story