Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर बहनों को करना चाहते हैं खुश तो, दें ये शानदार गिफ्ट्स, त्योहार बन जाएगा यादगार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। साल 2026 में भाई दूज 11 नबंवर को है। इस दिन बहनें अपने भाई की सफलता की कामना करते हुए राखी बांधती हैं। दूसरी ओर भाई, बहन की रक्षा करने का प्रण लेते हैं। इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए बहनों की भाई की तरफ से प्यारे-प्यारे तोहफे मिलते हैं। आज हम आपके लिए कुछ शानदार गिफ्ट ऑप्शन्स लेकर आए हैं जो आप भाई दूज पर अपनी-अपनी बहनों को दे सकते हैं। तो चलिए इन ऑप्शन्स पर एक नजर डालते हैं।
भाई दूज पर बहनों को दें ये 6 शानदार गिफ्ट्स
1. ज्वेलरी गिफ्ट करें
अगर आप अपनी बहन को कुछ खास और यादगार देना चाहते हैं, तो ज्वेलरी अच्छा विकल्प हो सकती है। आप उन्हें खूबसूरत पेंडेंट, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट लंबे समय तक उनके पास रहेगा और उन्हें आपकी याद दिलाएगा।
2. स्किन केयर और ब्यूटी हैम्पर
अगर आपकी बहन को स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद हैं, तो उनके लिए एक अच्छा सा ब्यूटी हैम्पर तैयार कर सकते हैं। इसमें मॉइस्चराइजर, फेस सीरम, लिप बाम, बॉडी लोशन और शीट मास्क जैसी चीजें रख सकते हैं।
यह भी पढ़े -कोई संभाल रहा फाइनेंस, कोई संवार रहा लुक, बॉलीवुड सितारों के ये भाई-बहन हैं उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम
3. स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड
अगर आपकी बहन को टेक्नोलॉजी और फिटनेस का शौक है, तो स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। इससे वह अपनी रोजमर्रा की एक्टिविटी और स्टेप्स ट्रैक कर सकती हैं। यह उपयोगी होने के साथ स्टाइलिश एक्सेसरी का काम भी करेगा।
4. हैंडबैग या स्लिंग बैग
हैंडबैग ऐसा गिफ्ट है, जो खूबसूरत होने के साथ रोजाना इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आप अपनी बहन की पसंद के हिसाब से टोट बैग, स्लिंग बैग या ऑफिस बैग चुन सकते हैं। यह उनके लिए उपयोगी और स्टाइलिश दोनों रहेगा।
5. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या स्क्रैपबुक
अगर आप अपनी बहन को कुछ यादगार देना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या स्क्रैपबुक अच्छा विकल्प है। इसमें बचपन की तस्वीरें, परिवार के साथ बिताए खास पल और कुछ प्यारे संदेश शामिल कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि इसमें आपकी पुरानी यादें जुड़ी होंगी।
6. पसंदीदा किताबें या हॉबी से जुड़ा गिफ्ट
अगर आपकी बहन को पढ़ने, पेंटिंग, कुकिंग या किसी दूसरी हॉबी का शौक है, तो उससे जुड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। किताबें पढ़ने की शौकीन बहन के लिए बुक सेट, पेंटिंग पसंद करने वाली बहन के लिए आर्ट किट और लिखने का शौक रखने वाली बहन के लिए खूबसूरत जर्नल अच्छा विकल्प हो सकता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :  
