अपकमिंग फिल्म: शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'अश्वत्थामा' की हुई अनाउंसमेंट, विक्की कौशल को किया रिप्लेस

शाहिद कपूर की अगली फिल्म अश्वत्थामा की हुई अनाउंसमेंट, विक्की कौशल को किया रिप्लेस
  • शाहिद कपूर की अगली की हुई अनाउंसमेंट
  • माइथोलॉजिकल फिल्म 'अश्वत्थामा' में आएंगे नजर
  • विक्की कौशल को किया रिप्लेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। एक्टर जल्द ही माइथोलॉजिकल फिल्म 'अश्वत्थामा' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जैकी भगनानी और शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। बता दें कि, 19 मार्च को #AreYouReady इवेंट का आयोजन मुंबई में किया गया था। इस दौरान प्राइम वीडियो ने 70 फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया। जिसमें शाहिद की फिल्म 'अश्वत्थामा' का नाम भी शामिल है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

शाहिद दिखेंगे अश्वत्थामा के किरदार में

बीते दिनों खबर चर्चा में थी कि शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए प्रोड्यूसर वाशू भगनानी के साथ हाथ मिलाया है। ये पहली बार होगा जब एक्टर किसी पौराणिक हीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे। अब प्राइम वीडियो के इवेंट पर ये खबर कंफर्म हो गई है। फिल्म का पूरा नाम 'अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज' है। इसे पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसमें शाहिद कपूर को महाभारत के अमर योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाते देखा जाएगा। माना जाता है कि अश्वत्थामा आज भी जिंदा हैं और धरती पर मौजूद हैं। महाभारत के इस किरदार पर ही फिल्म की पूरी कहानी बेस्ड होगी। 'अश्वत्थामा' फिल्म के राइटर और डायरेक्टर सचिन रवि होंगे।

यह भी पढ़े -फिल्म 'देवा' में अपने स्टंट खुद करते नजर आए एक्‍टर पावेल गुलाटी

विक्की को शाहिद ने किया रिप्लेस

'अश्वत्थामा' फिल्म को डायरेक्टर आदित्य धर बनाने वाले थे। इस फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान मेन लीड में नजर आने वाले थे। लेकिन बजट में आई दिक्कतों की वजह से मेकर्स ने फिल्म को रोक दिया था। 'अश्वत्थामा' को मेकर्स बड़े लेवल पर शूट करना चाहते थे। मेकर्स इसमें कई बड़े लोगों को कास्ट करने का विचार कर रहे थे। हालांकि कुछ वक्त पहले फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आदित्य धर ने ऐलान किया था कि वो अब इस फिल्म को नहीं बना रहे थे।

यह भी पढ़े -पावेल गुलाटी ने मुंबई में शुरू की 'देवा' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग

शाहिद कपूर वर्कफ्रंट

शाहिद कपूर को हाल ही में कृति सेनन के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। फिल्म में 31 साल बाद धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके अलावा शाहिद 'देवा' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े दिखेंगी। इसके अलावा शाहिद के फैंस उनकी पॉपुलर वेब सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -बिहार की मनीषा रानी बनी 'झलक दिखला जा' सीजन 11 की विनर, बोलीं- सलमान, कार्तिक और शाहिद के साथ काम करना चाहती हूं

Created On :   20 March 2024 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story