फिल्म एडवांस बुकिंग: फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने रिलीज के पहले कर डाला इतना कलेक्शन,जाने फिल्म की एडवांस बुकिंग

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने रिलीज के पहले कर डाला इतना कलेक्शन,जाने फिल्म की एडवांस बुकिंग
  • 9 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
  • रिलीज के पहले कर डाला इतना कलेक्शन
  • जाने फिल्म की एडवांस बुकिंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहिद कपूर और कृति सेनन फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। शाहिद काफी लंबे समय के बाद फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से रोमांटिक जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं। इसके अलावा एक्टर पहली बार कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म इस शुक्रवार को बड़ी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के टिकटों की प्री सेल के आंकड़े देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन कर सकती है।

एडवांस बुकिंग कलेक्शन

फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस यूनिक रोम-कोम की रिलीज का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की पहले दिन के लिए खूब एडवांस बुकिंग हो रही है। वहीं अब फिल्म के अब तक की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी आ चुके हैं। खबरों के मुताबिक 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के अब तक 7,185 शो के लिए 43 हजार 338 टिकट बिक चुके हैं। इसी के साथ इस रोम-कॉम ने 93.95 लाख रुपये का ऑल इंडिया ग्रास कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़े -शाहिद और कृति 'नो-फिल्टर विद नेहा' पर अनफिल्टर्ड मोमेंट्स करेंगे शेयर

फिल्म का ट्रेलर है काफी एंटरटेनिंग

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनन शाहिद कपूर के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। फिल्म में वे एक अमेरिकन लड़की सिफरा का रोल निभाने वाली हैं जो इंडियन फैमिली में बहू बनकर आएंगी और सभी को हैरान कर देंगी। ट्रेलर के आखिर में दिखाया गया है कि सिफरा (कृति सेनन) कोई लड़की नहीं बल्कि असल में एक रोबोट हैं। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनन रोबोट के किरदार में हैं, जिससे शाहिद कपूर प्यार करते हैं। फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जहां आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

यह भी पढ़े -रोबोट बनीं कृति सेनन के प्यार में पड़े शाहिद कपूर, फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर की इस टीवी शो से हो रही तुलना

फिल्म की स्टारकास्ट

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर में शाहिद कपूर और कृति सेनन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। डायरेक्टर अमित जोशी और अराधना शाह की फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी समेत कई एक्टर्स दिखाई देंगे। फिल्म वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने के लिए तैयार है। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म कल शुक्रवार 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े -'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के गाने 'लाल पीली अखियां' में शाहिद और कृति का धमाकेदार डांस


Created On :   8 Feb 2024 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story