Shakti Shalini Release Date: शाहरुख खान की 'किंग' के साथ अब क्लैश नहीं होगी अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी', जानें क्या है नई तारीख?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मैडॉक फिल्म्स की हॉरर फिल्म 'शक्ति शालिनी' काफी चर्चाओं में हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। पहले ये फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये कदम बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर लिया गया है।
यह भी पढ़े -मां शौकत आजमी को याद कर भावुक हुईं शबाना, बोलीं- 'अभिनय ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी'
रिलीज डेट पोस्टपोंड
पहले 'शक्ति शालिनी' को 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी थी। इसी समय शाहरुख खान की बड़ी फिल्म 'किंग' भी रिलीज होनी है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधा क्लैश होने वाला था। अब खबर है कि मेकर्स ने अपनी फिल्म को कुछ समय आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है। हालांकि नई तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि दूसरी फिल्मों के शेड्यूल देखने के बाद फाइनल डेट तय की जाएगी।
यह भी पढ़े -असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दोस्तों संग बिताए पुराने दिनों को किया याद, बोले- 'दिल चाहता है से पहले ही जी चुके थे खास पल'
अनीत पड्डा निभाएंगी खास किरदार
फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। इसमें अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। चर्चा है कि फिल्म में उनका डबल रोल देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि वह 'शक्ति' और 'शालिनी' नाम के दो अलग-अलग किरदार निभाएंगी। एक किरदार अच्छाई और सुरक्षा का प्रतीक होगा, जबकि दूसरा रहस्यमयी और खतरनाक रूप में दिखाई देगा।
क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी बंगाल की लोककथाओं और पुराने किस्सों से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी अच्छाई और बुराई की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसमें एक ऐसी आत्मा दिखाई जाएगी, जो अपने साथ हुए धोखे और हत्या का बदला लेने के लिए लौटती है। उसे रोकने और लोगों को बचाने के लिए एक ताकतवर रक्षक सामने आता है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में डर, रहस्य और भावनाओं का अलग मिश्रण देखने को मिलेगा।
Created On :   17 May 2026 7:26 PM IST












