Sonu Sood News: सोनू सूद ने किया आलिया भट्ट को सपोर्ट, बोले- ‘दूसरों को नीचा दिखाने वालों के पास सपने पूरे करने का समय नहीं'

सोनू सूद ने किया आलिया भट्ट को सपोर्ट, बोले- ‘दूसरों को नीचा दिखाने वालों के पास सपने पूरे करने का समय नहीं
सोनू सूद ने आलिया भट्ट को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि दूसरों को नीचा दिखाने वालों के पास सपने पूरे करने का समय नहीं होता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दावा किया गया कि इंटरनेशनल पैपराजी ने एक आउटिंग के दौरान आलिया को इग्नोर कर दिया था। इस चर्चा के बीच अब सोनू सूद अभिनेत्री के समर्थन में सामने आए हैं।

सोनू सूद ने क्या कहा?

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब हमारे देश का कोई कलाकार इंटरनेशनल मंच पर पहुंचता है, तो यह गर्व का पल होना चाहिए, न कि कमियां निकालने का मौका। उन्होंने कहा कि हर उपलब्धि को कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। किसी बड़े मंच पर अपनी कला और सफर को गरिमा के साथ पेश करना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

लोगों को हौसला बढ़ाना सीखना चाहिए- सोनू सूद

सोनू ने आगे लिखा कि ट्रोलिंग की इस दुनिया में लोगों को हौसला बढ़ाना सीखना चाहिए, क्योंकि जो लोग अपने सपनों को पूरा करने में व्यस्त होते हैं, उनके पास दूसरों को नीचा दिखाने का समय नहीं होता। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस भी आलिया के समर्थन में उतर आए हैं। आलिया भट्ट ने भी ऐसे ही एक ट्रोल का खूबसूरती से जवाब दिया था जब उन्हें के यूजर ने कहा कि बुरी बात है तुम्हे किसी ने नोटिस नहीं किया इस पर आलिया का जवाब था दुखी क्यों, तुमने तो नोटिस किया ना!

Created On :   15 May 2026 11:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story