Avinash Mishra New House: अविनाश मिश्रा ने खरीदा मुंबई में पहला घर, किया गृहप्रवेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 फेम टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा ने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर गृहप्रवेश पूजा की तस्वीरें साझा कर अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की।
यह भी पढ़े -अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज, 'तू मरता क्यों नहीं' डायलॉग के साथ शुरू हुई जबरदस्त नोक-झोंक
तस्वीरों में उनके माता-पिता भी नजर आए। अविनाश ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें पूरे 10 साल लगे। उन्होंने लिखा, ‘10 साल की मेहनत, धैर्य और विश्वास के बाद आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमने कर दिखाया।'
यह भी पढ़े -प्रिया दत्त ने शेयर की परिवार संग पुरानी तस्वीरें, भाई संजय और पिता सुनील दत्त संग दिखी खास बॉन्डिंग
अभिनेता ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तब उन्हें यह चिंता रहती थी कि वह इस शहर में टिक पाएंगे या नहीं, लेकिन अब अपना घर होने का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने अपने माता-पिता, भाई-भाभी और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह सब उनके प्यार और सपोर्ट की वजह से संभव हो पाया है। अविनाश जल्द ही खतरों खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे।
Created On :   15 May 2026 11:30 PM IST












