UK Asian Film Festival 2026: ‘कैलोरी’ के लिए अनुपम खेर को मिला इंटरनेशनल सम्मान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी खुशखबरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अनुपम खेर को कनाडाई-भारतीय फिल्म कैलोरी के लिए यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2026 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फ्लेम अवॉर्ड मिला है। फिल्म का निर्देशन ईशा मरजारा ने किया है। खास बात यह रही कि फिल्म को फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। अनुपम खेर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि ‘कैलोरी’ का किरदार उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण परफॉर्मेंस में से एक रहा। उन्होंने कहा कि यह भूमिका असल जिंदगी से प्रेरित थी, इसलिए इसे निभाना बेहद थकाने वाला लेकिन खास अनुभव था। अभिनेता ने कहा कि दशकों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद किसी विदेशी फिल्म के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना बेहद खुशी की बात है।
पोस्ट कर कही ये बात
उन्होंने लिखा, 'प्रशंसा प्राप्त करना हमेशा एक अद्भुत एहसास होता है, खासकर जब यह भारत के बाहर से और किसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए मिले।' अभिनेता ने निर्देशक ईशा मरजारा और निर्माता जो ब्लास सहित 'कैलोरी' की पूरी टीम को बधाई दी और इस सम्मान के लिए फेस्टिवल जूरी को धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़े -जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, बीएमसी अधिकारी समेत 6 पर केस, एक गिरफ्तार
इस सितारों ने दी बधाईंया
इस अनाउंसमेंट के बाद फिल्म जगत के कई सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। नीना गुप्ता ने लिखा, 'बधाई हो'। वहीं फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, 'खेर साहब को हार्दिक बधाई।' बता दें कि अनुपम बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं और अब तक 500 से ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।इन दिनों अनुपम खेर अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' के साथ 15 और 16 मई को मुंबई के टाटा थिएटर में मंच पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं।
Created On :   15 May 2026 12:12 PM IST












