Dhurandhar 2 OTT Release: नहीं टलेगी ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज, सुपर कैसेट्स को 50 लाख जमा करने का आदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने त्रिमूर्ति फिल्म्स और फिल्म ‘धुरंधर 2’ के निर्माताओं के बीच चल रहे कॉपीराइट विवाद में बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने त्रिमूर्ति फिल्म्स को अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी। हालांकि, अदालत ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को चार सप्ताह के भीतर 50 लाख रुपए कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया है। यह विवाद फिल्म के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ को लेकर है।
यह भी पढ़े -आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद, बोले- 'कलाकार की मेहनत को कैमरों की चमक से न आंकें'
त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप
त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप है कि इसमें 1989 की फिल्म त्रिदेव के मशहूर गीत ‘तिरछी टोपीवाले (ओए ओए)’ की धुन और हिस्सों का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने फिल्म की थिएटर रिलीज, डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल कंटेंट में इस गाने के व्यावसायिक उपयोग पर भी आपत्ति जताई थी।
दावे को सुरक्षित रखने के लिए राशि जरूरी
जस्टिस तुषार राव गेडेला ने कहा कि फिलहाल वादी की मांग के अनुसार अंतरिम आदेश देना संभव नहीं है, लेकिन दावे को सुरक्षित रखने के लिए जमा राशि जरूरी है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि यह राशि रजिस्ट्रार जनरल के नाम पर जमा कर ऑटो-रिन्यूअल में रखी जाए। ट्रायल के अंत में सफल पक्ष को इसका लाभ मिलेगा।
Created On :   15 May 2026 11:23 PM IST












