सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां हुई शुरू, फूलों से सजा बंगला, जानिए कौन है देओल परिवार की होने वाली बहू?

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की तैयारियां हुई शुरू, फूलों से सजा बंगला, जानिए कौन है देओल परिवार की होने वाली बहू?

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल बीते कुछ समय से फिल्म "गदर 2" को लेकर सुर्खियों में हैं। वे जल्द ही "गदर 2" में अमीषा पटेल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त तो सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं सनी के बेटे करण को लेकर बीते दिनों खबरे आईं थी की, उनकी सगाई हो गई है जिसके बाद से फैंस उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं। बता दें कि, करण जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। करण देओल की शादी की तैयारियां शुरु हो गई है। एक्टर का पूरा घर फूलों और लाइटों से सजाया गया है। जिसेका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    इस दिन से शुरु होगी रस्में

    खबरों के मुताबिक, करण और दृशा की शादी की रस्में 16 जून को शुरू होंगी और 18 जून को मुंबई के ताज लैंड एंड में उनका वैडिंग रिसेप्शन होगा। इस पार्टी के लिए बॉलीवुड सेलेब्स को भी बुलाया गया है। कुछ महीने पहले ही करण देओल ने बिना किसी शोर शराबे के सगाई कर ली है। इस इंटीमेट रिंग सेरेमनी में करण के दादा धर्मेंद्र और दादी हेमा मालिनी भी कपल को आशीर्वाद देने के लिए सगाई में पहुंचे थे।

    कौन हैं दृशा आचार्य?

    करण देओल की होने वाली पत्नी दृशा आचार्य एक बड़ी फैमिली से हैं। वो जाने माने बंगाली फिल्म निर्देशक बिमल रॉय की परपोती हैं। बिमल रॉय ने अपने फिल्मी करियर में दो बिघा जमीन, सुजाता, परिणीता, देवदास और मधुमती जैसी बेहतरीन फिल्में बनाईं। इसके अलावा 60 साल पहले उन्होंने करण देओल के दादा धर्मेंद्र के साथ बंदिनी फिल्म भी बनाई थी। वैसे तो दृशा फिल्मी बैकग्राउंड से हैं लेकिन वो लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करतीं। दृशा सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। कपल बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों को प्राइविसी बहुत पसंद है इसलिए दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया हैं।

    शादी को लेकर धर्मेंद्र ने कही थी ये बात

    एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने करण की शादी के बारे में बात करते हुए कहा था- ''करण बहुत अच्छे और ख्याल रखने वाले इंसान हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरे पोते ने अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ़ ली है। करण ने अपनी पार्टनर के बारे में सबसे पहले पूजा को बताया था। फिर पूजा ने सनी को बताया और सनी ने उन्हें।'' मैं दृशा से मिला हूं। मेरे घर पर ही मुलाकात हुई थी। वह बहुत सुंदर और अच्छी हैं। मैं उन दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।''

    इस फिल्म से करण ने किया था डेब्यू

    सनी देओल के बेटे करण देओल हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। साल 2019 में करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन खुद करण के पिता और एक्टर सनी देओल ने किया था। जबकि एक्ट्रेस साहेर बाम्बा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आईं थी।

    Created On :   13 Jun 2023 5:49 AM GMT

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story