क्वीन अक्षरा सिंह एवं राहुल शर्मा की फिल्म "डॉर्लिंग" का फर्स्ट लुक हुआ आउट, दोनों रोमांस करते आएंगे नजर, दिग्गज डायरेक्टर व प्रोड्यूसर रत्नागर ने की जमकर तारीफ

क्वीन अक्षरा सिंह एवं राहुल शर्मा की फिल्म डॉर्लिंग का फर्स्ट लुक हुआ आउट, दोनों रोमांस करते आएंगे नजर, दिग्गज डायरेक्टर व प्रोड्यूसर रत्नागर ने की जमकर तारीफ
फिल्म में 'इश्क' फरमाते नजर आएंगे अक्षरा-राहुल

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह एक बार फिर धमाल मचाने के लिए आ गई हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए कोई सॉन्ग नहीं बल्कि रोमांस से भरपूर एक फिल्म में लाने जा रही हैं। फिल्म से जुड़े मेकर्स ने मूवी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। बता दें कि, बड़े अरसे बाद अक्षरा सिंह को रोमांस करते हुए पर्दे पर देखा जाएगा।

वहीं अक्षरा सिंह के साथ अपोजिट में एक्टर राहुल शर्मा नजर आने वाले हैं। जो भोजपुरी सिनेमा में उनका डेब्यू है। अक्षरा-राहुल की फिल्म का नाम "डार्लिंग" है। वहीं फिल्म का पोस्टर "डार्लिंग" नाम से ही जारी किया गया है। अगर हम बात करे इस फिल्म की तो इस मूवी में कई भोजपुरी सुपरस्टार्स का कारनामा देखने को मिलेगा, जो अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों को गुदगुदाने का काम करेंगे।

"डॉर्लिंग" का फर्स्ट लुक कमाल का

दरअसल, फिल्म "डॉर्लिंग" का फर्स्ट लुक अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आज ही यानी 12 मई को पोस्ट किया है। जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को जबरदस्त तरीके से डिजाइन किया गया है। पहले लुक में आसमान में ढेर सारे पक्षी उड़ते हुए दिखाए दे रहे हैं। वहीं पलक झपकते ही अचानक से एक बवंडर आता है, जिसके बाद राहुल-अक्षरा का लुक रिवील हो जाता है। इस पोस्टर में एक्टर राहुल शर्मा गुस्से और खून से लथपथ एवं हाथ में डंडा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं जो अक्षरा के हाथ पकड़े हुए हैं। वहीं अक्षरा सिंह बड़े ही प्यार से पोस्टर में राहुल को निहारती हुई दिखाई दे रही हैं।

फैंस को पसंद आया अक्षरा का लुक

फिल्म "डॉर्लिंग" का फर्स्ट लुक देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। प्रियंका यादव नाम की एक फैन ने लिखा, "आपको बहुत-बहुत बधाई।" विशाल नाम के एक अन्य फैन ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर।" जीत नाम के फैन ने लिखा, 'क्या सादगी है।" बता दें कि, अब तक इस फिल्म के फर्स्ट लुक को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि हजारों में इसे लाइक्स भी मिल चुके हैं।

एक्टर राहुल शर्मा को लेकर क्या बोले रत्नागर?

फिल्म "डॉर्लिंग" से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने जा रहे एक्टर राहुल शर्मा को लेकर प्रोड्यूसर रत्नाकर ने कहा कि, लड़के में मेहनत करने की कला है और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से यह साबित करने की कोशिश की है कि वो लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिके रहेंगे।

फिल्म कब होगी रिलीज?

दरअसल, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रत्नागर फिल्म के फर्स्ट लुक जारी होने के बाद एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, हमें जिस तरह की इस फिल्म के लिए हिरो की तलाश थी वो हमें राहुल के रूप में मिला। वहीं जब रत्नागर से फिल्म के रिलीज डेट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, जल्द ही फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वो आगे कहते हैं कि कुछ दिनों में फिल्म से जुड़े सॉन्ग धीरे-धीरे करके रिलीज किए जाने लगेंगे। अब आने वाले दिनों में दर्शक फिल्म का टीजर और ट्रेलर का आनंद उठाएंगे।

फिल्म में दिखेगी ये स्टारकास्ट

इस फिल्म में अक्षरा सिंह, राहुल शर्मा के अलावा श्रुति पाठक, अमित शुक्ला, संजय, रोहित सिंह, सूजन सिंह जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की स्टोरी, म्यूजिक और डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने लिखी है।

Created On :   12 May 2023 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story