Hera Pheri 3 Movie Controversy: फैंस को मिली खुशखबरी, परेश रावल की 'हेरा फेरी -3' में हुई वापसी, एक्टर ने खुद किया कंफर्म

फैंस को मिली खुशखबरी, परेश रावल की हेरा फेरी -3  में हुई वापसी, एक्टर ने खुद किया कंफर्म
  • हेरा फेरी फिल्म के तीसरे पार्ट में हुई परेश रावल की वापसी
  • अक्षय कुमार के साथ सुलझा झगड़ा
  • मई में किया था फिल्म से अलग होने का ऐलान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। परेश रावल की कल्ट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में वापसी हो गई है। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया कि वे फिल्म में अपने पॉपुलर बाबू भैया के कैरेक्टर में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के साथ विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि वे उनके बीच में जो भी कुछ विवाद था वो अब सुलझ गया है।

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक पॉडकास्ट में परेश रावल ने बताया कि वे हेरा-फेरी 3 कर रहे हैं। वहीं फिल्म के मुख्य कलाकार और निर्माता अक्षय कुमार के साथ झगड़े को लेकर एक्टर ने कहा, 'असल में कोई विवाद नहीं है। जब कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को इतना पसंद आता है, तो आपको इसे ज्यादा सावधानी से संभालने की जरूरत होती है।'

'अक्षय और मैं पुराने दोस्त'

परेश रावल ने आगे कहा, 'जनता ने हमें प्यार दिया है और ये जिम्मेदारी के साथ आता है। हमें इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हम उनके लिए अपना बेस्ट काम करने के लिए कर्जदार हैं। मुझे बस लगा कि सभी को एक साथ आना चाहिए और अपना बेस्ट देना चाहिए। यही इकलौती चिंता थी। लेकिन अब सब कुछ ठीक है. ये तो ठीक होना ही था। हमें बस कुछ फाइन-ट्यूनिंग की जरूरत थी। आखिरकार, इसमें शामिल सभी लोग प्रियदर्शन, अक्षय और सुनील क्रिएटिव हैं और लंबे समय से दोस्त हैं।'

बता दें कि फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद इसी साल मई महीने में परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए थे। एक्टर ने खुद इसकी पुष्टि की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि एक्टर ने 14 फीसद ब्याज के साथ अपना साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया था। उनके इस फैसले के बाद फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार ने उन पर ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट का केस भी कर दिया था। परेश के फिल्म से बाहर होने पर फैंस ने निराशा जताई थी।

Created On :   29 Jun 2025 11:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story