नहीं रहे महाभारत के 'कर्ण': मशहूर एक्टर पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन, कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीआर चोपड़ा की महाभारत में करण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बीते काफी समय से पंकज धीर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले उनका कैंसर फिर से उभर आया था। इसके बाद से उनकी हालात काफी नाजुक थी। इसके लिए पकंज धीर ने एक मेजर सर्जरी भी कराई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पंकज धीर के दोस्त और एक्टर फिरोज खान ने उनके निधन की जानारी दी। जानकारी के मुताबिक, आज शाम 4.30 बजे पवन हंस में पंकज धीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंकज के निधन से टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक को बड़ा झटका लगा है। पंकज के निधन की खबर के बाद उनके दोस्त और फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
वहीं, पंकज धीर के निधन पर CINTAA ने दुख व्यकत किया है। उन्होंने बयान में बताया है कि एक्टर का निधन 15 अक्टूबर को हुआ है। उनकी अंतिम संस्कार मुंबई के विले पर्ले में शाम 4.30 बजे को किया जाएगा। बता दें, पंकज धीर CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रेटरी रह चुके थे।
महाभारत में पंकज धीर को कैसे ऑफर हुआ था रोल
टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में पंकज धीर ने काम किया था। साल 1988 में बीआई चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत में पंकज ने कर्ण की भूमिका निभाई थी। इस रोल ने लोगों के दिल पर इस कदर छाप छोड़ी थी कि आज भी पंकज को कर्ण नाम से जाना जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान पंकज ने महाभारत में कर्ण के रोल मिलने पर बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अर्जुन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। इसके बाद उन्होंने कॉन्टैक्ट साइन कर लिया था। लेकिन उनका ऑडिशन अच्छा जाने के बावजूद ये रोल फिरोज खान को मिला।
इस वजह के बारे में बताते हुए पंकज ने कहा था कि मेकर्स बृहन्नला के रोल के लिए पंकज की मूंछे हटवाना चाहते थे। लेकिन, ऐसा करने से पंकज ने मना कर दिया था। पंकज की इस जिद से बीआर चोपड़ा को नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने गुस्से में एक्टर को स्टूडियो से बाहर निकाल दिया था। साथ ही उनका कॉन्ट्रेक्ट फाड़ दिया था। ऐसे में 6 महीने तक पंकज बिना काम के भटकते रहे। फिर कुछ समय बाद बीआर चोपड़ा ने पंकज को कर्ण के रोल के लिए कास्ट किया था।
यह भी पढ़े -छोटे भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'होमबाउंड' को मिली लोकप्रियता पर खुश हुए शाहिद कपूर
कई फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
टीवी सीरियल के अलावा पंकज ने कई फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने कई माइथोलॉजिकल शोज भी किए थे। इनमें चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा शामिल हैं। पंकज ने हिंदी फिल्म सोल्जर, बादशाह, सड़क में शानदार अभिनय निभाया है। फिलहाल, पंकज अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को पीछे छोड़ गए हैं। उनका बेटा निकितिन धीर है। वो शोबिज में एक्टिव हैं। निकितिन को फैंस फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में उनके रोल थंगाबली से जानते हैं। निकितिन ने भी अपने पिता की तरह कई माइथोलॉजिकल शो किए हैं। निकेतन ने श्रीमद रामायण में रावण का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी सराहया था। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं। वो कई टीवी शोज में दिखी हैं। शादी के बाद वो कम ही स्क्रीन पर नजर आती हैं।
Created On :   15 Oct 2025 1:56 PM IST