अपकमिंग फिल्म: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, फिर दिखा एक्टर का एक्शन अवतार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। टीजर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसे ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं टीजर में सबसे ज्यादा जिसने लोगों का ध्यान खिंचा वो है इस फिल्म की स्टार कास्ट। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कमाल के कलाकार नजर आने वाले हैं अब फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। जिसमें एक बार फिर रणवीर का एक्शन अवतार देखने को मिला है।
यह भी पढ़े -सिमी ग्रेवाल बर्थ डे स्पेशल हॉलीवुड से एंट्री फिर बॉलीवुड फिल्मों का सफर किया तय, 1970 में टॉपलेस अवतार से मचाया था धमाल
टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने 2 मिनट 39 सेकेंड का ट्रैक जारी किया है, जिसके बोले हैं 'ना दे दिल परदेसी नू...'। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह का खूंखार अवतार दिख रहा है और उन्हें फुल एक्शन मोड में देखा जा रहा है। एक्टर को दुश्मनों पर जोरदार वार करते देखा जा सकता है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी लीड रोल में नजर आएंगे।
Created On :   16 Oct 2025 3:47 PM IST