अपकमिंग फिल्म: हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म 'सिला' का पोस्टर हुआ रिलीज, खून से लथपथ दिखे एक्टर, जाने कब होगी रिलीज

- हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म 'सिला' का पोस्टर हुआ रिलीज
- खून से लथपथ दिखे एक्टर
- जाने कब होगी रिलीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसस' से लोगों के बीच पॉपुलर हुए थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस साल फिल्म को दोबारा भी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। वहीं बीते दिनों खबरें आई थी कि इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है। होने वाले हर्षवर्धन राणे जल्दी ही एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका पोस्टर और टाइटल रिवील कर कर दिया गया है। फिल्म का नाम सिला है।
फिल्म का फर्स्ट लुक जारी
हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसे एक्टर ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्टर के साथ सादिया खतीब नजर आ रही हैं, जिसमें एक्टर ने सादिया को जोर से पकड़ रखा है। इसके साथ ही दोनों को घायल दिख रहे हैं, जिसमें वे खून से लथपथ दिख रहे हैं। इस पोस्टर को रिलीज करते हुए फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल का भी एलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम है 'सिला'।
एक जुलाई से होगी शुरू
हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब की आगामी फिल्म 'सिला' का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि फिल्म में निगेटिव रोल में करणवीर मेहरा नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म की शूटिंग कल यानी 01 जुलाई से शुरू हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में लिखा रहे हैं कि पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म शानदार होगी।
Created On :   30 Jun 2025 5:59 PM IST