Dining With The Kapoors Release Date: कपूर खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट हुई अनाउंस, नेटफ्लिक्स के शो से गायब दिखीं आलिया भट्ट?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सबसे मशहूर खानदान में से एक कपूर खानदान अपने फैंस को लिए कुछ नया ले कर आ रहे हैं। फैमली अपने जीवन, रिश्तों से जुड़ी कुछ यादों को लेकर पर्दे पर आ रही है। नेटफ्लिक्स ने अपनी नई डॉक्युमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का पोस्टर जारी कर दिया है, जो 21 नवंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दर्शकों को उस परिवार की झलक मिलेगी, जिसने हिंदी सिनेमा में अपना एक विशेष योगदान दिया है।
कपूर फैमिली पर बनी डॉक्यूमेंट्री
डॉक्युमेंट्री का कॉन्सेप्ट बेहद दिलचस्प है। इसमें सिनेमा के इतिहास को खाने और पारिवारिक परंपराओं के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में राज कपूर के दौर से लेकर आज की नई पीढ़ी तक की कहानी होगी यानी पर्दे के पीछे की वो बातें जो शायद ही कभी सार्वजनिक हुई हों। नेटफ्लिक्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'कपूर खानदान का लंच इनवाइट आ गया है… और आप सब आमंत्रित हैं!'
ये सदस्य आएंगे साथ नजर
इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर फैमली की कई सारे सदस्य नजर आएंगे। जिसमें रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, अर्मान जैन, जहान कपूर, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा शामिल है। वहीं उनसे बड़ी पीढ़ी से रणधीर कपूर, बबीता कपूर और नीतू कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं। डॉक्युमेंट्री में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे, जिनमें सैफ अली खान, भरत साहनी, मनोज जैन, निताशा नंदा, कुणाल कपूर, शायरा कपूर, नीला कपूर, जतिन पृथ्वीराज कपूर, कंचन देसाई, नमिता कपूर और पूजा देसाई के नाम शामिल हैं। हालांकि आलिया भट्ट ना तो पोस्टर में नजर आ रही हैं और ना ही उनके डॉक्यूमेंट्री में होने की कोई खबर सामने आ रही है।
Created On :   31 Oct 2025 4:46 PM IST














