Fake News: क्या अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी निर्भया की मां ?

Nirbhaya mother asha devi will contest election in delhi false claim know the truth
Fake News: क्या अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी निर्भया की मां ?
Fake News: क्या अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी निर्भया की मां ?

डिजिटल डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक खबर काफी वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि निर्भया की मां आशा देवी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस उन्हें अपना प्रत्याशी बना रही हैं। 

कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने रंजीता झा डडवाल के ट्वीट को रिट्वीट किया है। आजाद ने लिखा है, "ऐ मां तुझे सलाम, आशा देवी जी आपका स्वागत है।" वहीं रंजीता के पोस्ट पर कैप्शन है, निर्भया की मां आशा देवी हो सकती है नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की उम्मीदवार। 

                                                        

कीर्ति आजाद के ट्वीट को सच मानकर कई मीडिया संस्थानों ने खबर तक प्रकाशित की है।

                                                    

क्या है सच?

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। निर्भया की मां आशा देवी ने इस बात का खंडन किया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि वे केवल अपनी बेटी के लिए न्याय चाहती है। उन्होंने कहा, मेरी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है।

                                                              

निष्कर्ष: यह साफ है कि निर्भया की मां आशा देवी के चुनाव लड़ने की बात फर्जी है। 
 

Created On :   18 Jan 2020 5:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story