- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- पाकिस्तान की संसद में नहीं घुसा...
फैक्ट चेक: पाकिस्तान की संसद में नहीं घुसा गधा, वायरल वीडियो फर्जी, कहीं आप भी तो नहीं खा गए धोखा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर गधे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक गधे को संसद में घुस कर हंगामा मचाते देखा जा सकता है। आस-पास नजर आ रहे लोगों में भी हड़कंप मच जाता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान की संसद में एक गधा घुस आया। आपको बता दें, यह दावा पूरी तरह फर्जी है। असल में क्लिप एआई की मदद से जनरेट की गई है जिसके कुछ लोग असली बता कर झूठ फैला रहे हैं।
सोशल पर क्या हो रहा है वायरल?
‘Laal Singh Koranga’ नामक फेसबुक यूजर ने गधे का वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- पाकिस्तान के संसद में गधा आ गया। बाकी आप समझ लो।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो देखने में ही असली नहीं लग रही है। इसके पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने एआई टूल की मदद ली। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, गधे की यह वीडियो 98.3 फीसदी एआई के जरिए बनाई गई है। सिर्फ हाइव मॉडरेशन टूल ही नहीं बल्कि हमने कई एआई टूल की मदद ले कर सच्चाई पता लगाने की कोशिश की। ऐसा करने पर हमारे सामने यही जवाब आया कि वीडियो एआई के जरिए क्रिएट की गई है। अगर आप भी इस क्लिप को असली घटना समझ रहे थे तो जान लीजिए कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है।
Created On :   7 Dec 2025 3:40 PM IST












