- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18...
न्यू आईफोन: Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में लॉन्च, इनमें है A20 Pro चिप, पावरफुल कैमरा और बेहतर बैठरी बैकअप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और AI पर खास जोर दिया है। नए फोन में A20 Pro चिप, 48MP का नया वेरिएबल-अपर्चर कैमरा, बेहतर Siri AI है। दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, जबकि Pro Max मॉडल के बारे में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज के लिए नए सिलिकॉन और TechWoven केस, क्रॉसबॉडी स्ट्रैप, FineWoven वॉलेट और रिस्ट स्ट्रैप एक्सेसरीज भी पेश किए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत और उपलब्धता
भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के बेस 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत क्रमशः 1,64,900 रुपए और 1,79,900 रुपए है। ये 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज कैपेसिटी में भी उपलब्ध हैं। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और एक नए बरगंडी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। नए फोन के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
यह भी पढ़े -Sony ने WH-1000XM4C के साथ WH-CH730N और WH-CH530 हेडफोन लॉन्च किए, मिलेगी 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
प्रो मॉडल में 6.3-इंच की डिस्प्ले है, जबकि iPhone 18 Pro Max में बड़ी 6.9-इंच की डिस्प्ले है। इनमें ProMotion टेक्नोलॉजी और Always-On मोड के साथ Super Retina XDR OLED स्क्रीन है। दोनों फोन में एल्युमीनियम यूनिबॉडी है। इनमें पुराने मॉडल वाले एक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल भी दिए गए हैं।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों फोन में नया 48MP Fusion Main Camera दिया गया है, जिसमें पहली बार Variable Aperture तकनीक शामिल की गई है। आसान भाषा में समझें तो फोन रोशनी के हिसाब से कैमरे के अपर्चर को बदल सकता है। इससे कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने और फोटो में बैकग्राउंड ब्लर यानी Depth of Field को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। Apple ने कैमरा ऐप में नए Pro Controls भी जोड़े हैं।
यह भी पढ़े -Infinix Xpad 30 Pro हुआ लॉन्च, इसमें है मीडियाटेक Helio G200 अल्टीमेट चिपसेट और 8,200mAh बैटरी
कैमरा यूनिट में 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 48-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें ऑटोफोकस और सेंटर स्टेज सपोर्ट वाला 18-मेगापिक्सल का सेंसर है। दोनों फोन में Apple रेफरेंस इमेज फीचर है, जिसे iPhone 18 Pro मॉडल पर ली गई फोटो की असलियत को वेरिफाई करने के लिए डिजाइन किया गया है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max iOS 27 के साथ आते हैं, जिसमें नए Apple इंटेलिजेंस फीचर्स और नया Siri AI शामिल है। इनमें स्पेशल रीफ्रेमिंग, एक्सटेंड और अपग्रेडेड क्लीन-अप जैसे फीचर्स मिलते हैं। iPhone 18 Pro सीरीज Apple के नए A20 Pro प्रोसेसर पर चलती है। इस 2nm-जेनरेशन चिप में इंटीग्रेटेड न्यूरल एक्सेलेरेटर वाला छह-कोर CPU, सात-कोर GPU और डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन है। दावा है कि यह नई चिप A19 Pro की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा मेमोरी बैंडविड्थ, 40 प्रतिशत तक तेज GPU परफॉर्मेंस और दोगुनी AI प्रोसेसिंग पावर देती है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में अपडेटेड डायनामिक आइलैंड है, जो अब एक साथ तीन लाइव एक्टिविटी दिखा सकता है। यह ऑथेंटिकेशन के लिए फेस ID को भी सपोर्ट करेगा। इनमें नया इन-हाउस C2 मॉडेम है। Apple का कहना है कि यह बेहतर सेल्युलर कनेक्टिविटी, C1X की तुलना में तेज अपलोड और 15 प्रतिशत कम एनर्जी की खपत देता है। यह US में mmWave सपोर्ट भी देता है।
यह भी पढ़े -Oppo A7 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट और 8,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन
कंपनी के अनुसार, iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है, जबकि Pro Max मॉडल के बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है (सिर्फ eSIM वाले वर्जन)। Pro मॉडल एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ़ देता है, जबकि Pro Max मॉडल के बारे में कहा गया है कि यह 30 घंटे तक चलता है।
Apple का कहना है कि iPhone 18 Pro को वायर्ड कनेक्शन से लगभग 15 मिनट में या वायरलेस तरीके से लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max के बारे में दावा किया गया है कि यह पांच मिनट की वायर्ड चार्जिंग से लगभग सात घंटे का वीडियो प्लेबैक और फुल चार्ज पर 30 घंटे तक का इस्तेमाल देता है।
Created On :   10 Sept 2026 3:11 PM IST






