- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo...
बुक-स्टाइल फोल्डेबल आईफोन: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, 3 लाख रुपये से शुरू हुई कीमत, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज कंपनी एप्पल ने आखिरकार अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे iPhone Duo नाम दिया है। यह फोन बुक की तरह बीच से फोल्ड होता है और इसमें खुलने पर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। Apple का यह अब तक का सबसे बड़ा iPhone डिस्प्ले है। फोन को Star White और Night Sky रंगों में खरीदा जा सकेगा।
Apple के अनुसार iPhone Duo की प्री-बुकिंग भारत में 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी और इसकी बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इसे Apple की वेबसाइट और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Apple Watch Ultra 4 भारत में बेहतर प्रोसेसिंग और हेल्थ ट्रैकिंग के साथ लॉन्च, कीमत 1,09,900 रुपए से शुरू
iPhone Duo की भारत में कीमत
भारत में iPhone Duo को चार स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपए है, वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपए और 1TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपए रखी गई है। जबकि, सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 तक जाती है।
यह भी पढ़े -Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, इसमें हैं नए हेल्थ सेंसर और S11 चिप, कीमत 56,900 रुपए से शुरू
iPhone Duo के स्पेसिफिकेशन
iPhone Duo को प्रीमियम टाइटेनियम डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। फोन खुलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 5.2mm है, जबकि फोल्ड करने पर यह 11.3mm मोटा होता है। इसका वजन 254 ग्राम है। Apple ने इसमें टाइटेनियम फ्रेम और हिंज कवर के साथ Ceramic Shield 2 और Ceramic Shield बैक का इस्तेमाल किया है।
इस फोल्डेबल आईफोन में बाहर की तरफ 5.4 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन मिलती है। वहीं अंदर 7.6 इंच की फोल्डिंग Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है। दोनों स्क्रीन में ProMotion तकनीक दी गई है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। दोनों डिस्प्ले Always-On Display और Dynamic Island को भी सपोर्ट करते हैं। अंदर वाली स्क्रीन पर Apple ने nano-texture फिनिश का इस्तेमाल किया है।
फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48MP Dual Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। Apple ने इसमें Smart Take और Duo Preview जैसे नए कैमरा फीचर भी जोड़े हैं। फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी कई एडवांस फीचर मिलते हैं। iPhone Duo में Face ID की जगह साइड बटन में Touch ID दिया गया है। अंदर की स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा भी दिया गया है।
यह भी पढ़े -Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में लॉन्च, इनमें है A20 Pro चिप, पावरफुल कैमरा और बेहतर बैठरी बैकअप
iPhone Duo में iOS 27 दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिप दिया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और डुअल 16-कोर Neural Engine मिलता है। फोन में हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड रे ट्रेसिंग भी दी गई है, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े कामों में बेहतर प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है। फोन में वॉपर-कूल्ड सिस्टम भी दिया गया है।
iPhone Duo में डुअल-बैटरी सिस्टम दिया गया है। Apple के अनुसार बाहरी स्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए फोन 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है, जबकि अंदर की बड़ी स्क्रीन पर वीडियो प्लेबैक 31 घंटे तक बताया गया है। फोन में MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में Apple Intelligence और नया Siri AI अनुभव भी दिया गया है। Apple के मुताबिक Siri AI को ज्यादा पर्सनल और उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया है।
Created On :   10 Sept 2026 6:39 PM IST





