- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo Buds भारत में 50 घंटे तक की...
न्यू वीवो ईयरबड्स: Vivo Buds भारत में 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Vivo ने भारत में नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं, इनका नाम Vivo Buds है। ये नए ईयरबड्स बैटरी लाइफ, ऑडियो फीचर्स और कॉल क्वालिटी पर फोकस करते हैं, साथ ही इनमें लो-लेटेंसी गेमिंग और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। ये धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Apple Watch Ultra 4 भारत में बेहतर प्रोसेसिंग और हेल्थ ट्रैकिंग के साथ लॉन्च, कीमत 1,09,900 रुपए से शुरू
Vivo Buds की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo Buds की कीमत 1,999 रुपए है और ये Vivo India ई-स्टोर, Flipkart और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। ये ईयरबड्स Basalt Black और Nilgiri Green रंगों में आते हैं।
यह भी पढ़े -Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, इसमें हैं नए हेल्थ सेंसर और S11 चिप, कीमत 56,900 रुपए से शुरू
Vivo Buds के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Buds में 10mm के डायनामिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है और ये DeepX 4.0 साउंड इफेक्ट्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें Mega Bass, Clear Voice, Clear High Pitch और Audiobook Listening मोड शामिल हैं। 10-बैंड इक्वलाइजर यूजर्स को साउंड एडजस्ट करने की सुविधा देता है। ईयरबड्स चार मोड के साथ स्पेशल ऑडियो (Spatial Audio) को भी सपोर्ट करते हैं: Theatre, Concert Hall, Studio और Live Concert। यह फीचर कम्पैटिबल Vivo और iQOO स्मार्टफोन के साथ काम करता है।
कॉल के लिए, ईयरबड्स में चार माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें से दो हर तरफ होते हैं। Vivo ने कॉल के दौरान आस-पास के शोर को कम करने के लिए Dual-Mic AI Call Noise Cancellation फीचर दिया है। ईयरबड्स में हवा के शोर को कम करने के लिए Wind Noise Reduction Chamber का भी इस्तेमाल किया गया है।
Vivo का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये बड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। कंपनी के अनुसार, ये ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक दे सकते हैं। दावा है कि 10 मिनट चार्ज करने पर चार घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है, जबकि एक बार चार्ज करने पर सात घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है।
यह भी पढ़े -Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में लॉन्च, इनमें है A20 Pro चिप, पावरफुल कैमरा और बेहतर बैठरी बैकअप
कनेक्टिविटी ऑप्शन में Bluetooth 6.1 और दो डिवाइस के लिए मल्टीपॉइंट सपोर्ट शामिल है। कम्पैटिबल Vivo और iQOO फोन के साथ Vivo Buds 42ms की गेमिंग लेटेंसी भी दे सकते हैं। Vivo Buds, Vivo के Fast Pair फीचर के साथ काम करते हैं और कम्पैटिबल डिवाइस पर Find My Vivo Buds, वॉयस असिस्टेंट एक्सेस और रिमोट कैमरा कंट्रोल को सपोर्ट करते हैं। प्लेबैक, कॉल, ट्रैक सिलेक्शन और अन्य फंक्शन्स के लिए टच कंट्रोल्स को कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
ये ईयरबड्स अलग-अलग साइज के ईयर-टिप के साथ आते हैं और धूल व पानी से बचाव के लिए इन्हें IP54 रेटिंग मिली है। ध्यान दें कि यह रेटिंग सिर्फ ईयरबड्स के लिए है, चार्जिंग केस के लिए नहीं।
Created On :   10 Sept 2026 7:44 PM IST





