एप्पल वॉच अल्ट्रा: Apple Watch Ultra 4 भारत में बेहतर प्रोसेसिंग और हेल्थ ट्रैकिंग के साथ लॉन्च, कीमत 1,09,900 रुपए से शुरू

Apple Watch Ultra 4 भारत में बेहतर प्रोसेसिंग और हेल्थ ट्रैकिंग के साथ लॉन्च, कीमत 1,09,900 रुपए से शुरू
Watch Ultra 4 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और स्मार्टवॉच की बिक्री 18 सितंबर, 2026 से शुरू होगी।

​डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में Apple Watch Ultra 4 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। Ultra 4 में पिछले मॉडल की तुलना में प्रोसेसिंग और हेल्थ ट्रैकिंग को बेहतर किया गया है। इसमें एक नया 'रेडीनेस ऐप' (Readiness app) दिया गया है, जो रोजाना की हेल्थ और रिकवरी के बारे में ज्यादा डिटेल में जानकारी देता है। वॉच में बेहतर स्ट्रेंथ वर्कआउट ट्रैकिंग और अपग्रेडेड ऑप्टिकल सेंसिंग भी शामिल है। Ultra 4 में बेहतर बैटरी लाइफ मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Apple Watch Ultra 4 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपए रखी गई है। Watch Ultra 4 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और स्मार्टवॉच की बिक्री 18 सितंबर, 2026 से शुरू होगी। Apple Watch Ultra 4 नेचुरल और ब्लैक टाइटेनियम फिनिश में उपलब्ध है। कंपनी ने अपने Trail Loop, Alpine Loop और Ocean Band ऑप्शन के लिए नए रंग भी पेश किए हैं। Ocean Bands में अब ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) सिलिकॉन मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है और ये ट्रांसलूसेंट ग्रे, केल्प और ब्लैक रंगों में उपलब्ध हैं।

Apple Watch Ultra 4 के स्पेसिफिकेशन

Apple Watch Ultra 4 का डिजाइन पिछली Ultra सीरीज जैसा ही मजबूत और रग्ड रखा गया है। Apple ने इस बार बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव करने के बजाय वॉच के अंदर मिलने वाली तकनीक और हेल्थ फीचर्स को बेहतर करने पर ज्यादा ध्यान दिया है। Ultra 4 में नई S11 चिप दी गई है। यह पिछले मॉडल में इस्तेमाल हुई S10 चिप की जगह लेती है और वॉच को बेहतर परफॉर्मेंस तथा ज्यादा पावर एफिशिएंसी देने में मदद करती है। नई चिप का फायदा Apple के नए AI और Siri से जुड़े फीचर्स में भी देखने को मिलेगा।

Apple Watch Ultra 4 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम है। इसमें हार्ट रेट और दूसरे हेल्थ मेट्रिक्स को पहले की तुलना में ज्यादा बार रिकॉर्ड किया जा सकता है। बेहतर सेंसर सिस्टम की मदद से हार्ट रेट मॉनिटरिंग ज्यादा लगातार होती है और ECG से जुड़ी माप में भी सुधार किया गया है। वॉच में अब नया Readiness Score भी मिलता है। यह यूजर की नींद, एक्टिविटी, ट्रेनिंग और रिकवरी जैसे आंकड़ों का विश्लेषण करके रोजाना यह समझने में मदद करता है।

Apple Watch Ultra 4 की बैटरी को भी पहले से बेहतर किया गया है। सामान्य इस्तेमाल में यह वॉच 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। Low Power Mode में बैटरी बैकअप बढ़कर 84 घंटे तक पहुंच जाता है। वहीं लंबे GPS वर्कआउट के दौरान भी इसकी पावर एफिशिएंसी को बेहतर किया गया है।। Apple ने Ultra 4 में GPS को भी बेहतर किया है। नई मल्टी-फ्रीक्वेंसी GPS तकनीक का उद्देश्य घने जंगलों और ऊंची इमारतों वाले शहरों जैसे मुश्किल इलाकों में ज्यादा सटीक लोकेशन ट्रैकिंग देना है। वॉच में Sound Recognition से जुड़े फीचर्स भी हैं। watchOS 27 के साथ इसमें नए Audio Intelligence फीचर्स मिलते हैं।

Created On :   10 Sept 2026 5:50 PM IST

Tags

Next Story