आगामी हैंडसेट: Honor 600e गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, डामेंसिटी 7100 चिप और 8GB रैम के साथ आया नजर

Honor 600e गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, डामेंसिटी 7100 चिप और 8GB रैम के साथ आया नजर
Honor 600e में 7.35GB रैम लिस्टेड है, जिसे मार्केटिंग के दौरान 8GB रैम के तौर पर पेश किया जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Honor इन दिनों अपनी 600 सीरीज के नए मॉडल पर काम कर रही है, जो कि इस लाइनअप में चौथा हैंडसेट होगा। इससे पहले कंपनी ने Honor 600 Lite को 5 मार्च को चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया था। Honor 600 Pro और Honor 600 भी इस स्मार्टफोन लाइनअप में शामिल हो चुके हैं। वहीं हाल ही में Honor 600e नाम का हैंडसेट एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। आइए जानते हैं इस आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल...

Honor 600e Geekbench पर हुआ लिस्ट

Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर एक Honor फोन मॉडल नंबर LNA-NX3 के साथ देखा गया है। XpertPick की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह लिस्टिंग Honor 600e की है। Geekbench वेबसाइट से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर MediaTek MT6858 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा, जिसे MediaTek Dimensity 7100 SoC माना जा रहा है।

इसके अलावा, Honor 600e में 7.35GB रैम लिस्टेड है, जिसे मार्केटिंग के दौरान 8GB रैम के तौर पर पेश किया जा सकता है। यह Android 16 पर चल सकता है, जिसके ऊपर Honor का MagicOS 10 होगा। चिपसेट में चार एफिशिएंसी कोर दिखाए गए हैं जिनकी क्लॉक स्पीड 2GHz है और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह SoC ARM Mali-G610 MC2 GPU के साथ आएगा। Honor 600e ने Geekbench के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में क्रमशः 985 और 2,983 पॉइंट्स हासिल किए।

Google Play Console पर भी आया नजर

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह फोन पहले Google Play Console पर 12GB रैम, फुल-HD+ (1,200 x 2,600 पिक्सल) डिस्प्ले और 520 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ देखा गया था। बता दें कि, नया मॉडल Honor 600 Lite के कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के कुछ सप्ताह बाद देखा गया है। इस लाइनअप में फ्लैगशिप Honor 600 Pro और Honor 600 भी शामिल हैं, जिन्हें 22 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था।

Created On :   26 April 2026 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story