- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है Mix...
आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन: Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है Mix Fold 5, Mi Code डेटाबेस ने दिया इन-हाउस Xring O3 चिप मिलने का संकेत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi इन दिनों एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि, इसका नाम Xiaomi Mix Fold 5 हो सकता है। Mi Code डेटाबेस में इस नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल हैंडसेट के कई संकेत मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह Xiaomi के इन-हाउस Xring O3 चिप से लैस होगा और इसमें HyperOS का लेटेस्ट वर्जन शामिल होगा। Mix Fold 5 स्मार्टफोन 2024 में लॉन्च किए गए Mix Fold 4 का अगला वर्जन हो सकता है।
Xiaomi के अगले फोल्डेबल फोन का Mi कोड में जिक्र
Ximitime की रिपोर्ट के अनुसार, Mi कोड में एक नए हैंडसेट का जिक्र है जिसका मॉडल नंबर 2608BPX34C और इंटरनल लेबल Q18 है। Xiaomi के नाम रखने के पैटर्न के आधार पर, '18' सीरीज आमतौर पर फोल्डेबल डिवाइस के लिए रिजर्व होती है, जिससे पता चलता है कि Q18 शायद आने वाला Xiaomi Mix Fold 5 है। यह Xiaomi 17 Fold नाम से भी आ सकता है।
यह भी पढ़े -Oppo Find X9 Ultra के टियरडाउन वीडियो में इंटीरियर डिजाइन सामने आया, मल्टी-लेयर मदरबोर्ड दिखा
Mi कोड के डेटा से यह संकेत मिलता है कि Mix Fold 5, Xring O3 चिपसेट पर चलेगा। यह चिपसेट शायद Xring O1 की जगह लेगा, जिसे 2025 में Xiaomi 15S Pro और Xiaomi Pad 7 Ultra के साथ पेश किया गया था। कहा जा रहा है कि Mix Fold 5 का कोडनेम 'lhasa' है।
माना जा रहा था कि Xiaomi पिछले साल 2024 के Xiaomi Mix Fold 4 के अगले वर्जन के तौर पर एक फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगा, लेकिन कंपनी ने कथित तौर पर “nirvana” कोडनेम वाले प्रोटोटाइप को रद्द कर दिया, जिसका मॉडल नंबर O18 था।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि Xiaomi Mix Fold 5 इस साल अगस्त में चीन में लॉन्च होगा, जिसकी कीमत $1,399 (लगभग 1,31,000 रुपए) होगी।
Created On :   26 April 2026 2:37 PM IST














