- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus Ace 6 Ultra अगले हफ्ते चीन...
आगामी गेमिंग हैंडसेट: OnePlus Ace 6 Ultra अगले हफ्ते चीन में होगा लॉन्च, कंपनी ने ‘Energy Concentration’ चिप का टीजर जारी किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने हाल ही में घोषणा की है कि, वह अगले हफ्ते चीन में OnePlus Ace 6 Ultra को लॉन्च करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने आने वाले OnePlus Ace 6 Ultra की बैटरी कैपेसिटी के साथ-साथ बताया है कि यह कितनी चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा। इससे पहले कंपनी स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियों की पुष्टि कर चुकी है, जिसमें इसका डिजाइन, कलर ऑप्शन, डिस्प्ले फीचर्स और Wi-Fi चिप शामिल हैं।
आगामी फोन को एक गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो कुछ खास गेम्स में 165 fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। बता दें कि, OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में 28 अप्रैल को शाम 7 बजे (लोकल टाइम) यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़े -Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है Mix Fold 5, Mi Code डेटाबेस ने दिया इन-हाउस Xring O3 चिप मिलने का संकेत
OnePlus Ace 6 Ultra के कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600mAh की बैटरी होगी, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर सात घंटे तक गेमिंग का एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर यह स्मार्टफोन दो घंटे तक गेमिंग का एक्सपीरियंस दे सकता है।
इसके साथ ही, कंपनी ने यह भी बताया है कि OnePlus Ace 6 Ultra में Oppo की “Glacier Battery Energy Concentration” चिप लगी होगी, जो फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा हाल ही में, कंपनी ने बताया था कि OnePlus Ace 6 Ultra दो रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा: Ace Awakening और Metal Storm (चीनी भाषा से अनुवादित)। इनमें से Ace Awakening वाले मॉडल के पिछले पैनल पर 3D स्टीरियोस्कोपिक लाइट लगी होगी।
यह भी पढ़े -Oppo Find X9 Ultra के टियरडाउन वीडियो में इंटीरियर डिजाइन सामने आया, मल्टी-लेयर मदरबोर्ड दिखा
इस फोन में Lingxi Touch चिप भी होगी, जो 4,000Hz तक की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट देगी। यह चिप G2 Pro Wi-Fi चिप के साथ मिलकर काम करेगी। यह भी कन्फर्म हो गया है कि OnePlus Ace 6 Ultra में 165Hz तक रिफ्रेश रेट वाली BOE डिस्प्ले होगी, जो 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करेगी। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1.07 बिलियन कलर्स, 450 ppi पिक्सल डेंसिटी, Dolby Vision, Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन और HDR10+ सपोर्ट देगा। साथ ही, इस फोन में 360-डिग्री गेमिंग एंटीना सिस्टम होगा, जिसमें 11 हाई-परफॉर्मेंस एंटीना और 5 गेमिंग एंटीना शामिल होंगे।
Created On :   26 April 2026 3:23 PM IST













