वीवो हैंडसेट: Vivo Y6 5G स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 और 7200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y6 5G स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 और 7200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y6 5G के अंदर Snapdragon चिपसेट लगा है और इसमें 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने घरेलू बाजार में अपना नया हैंडसेट Y6 5G लॉन्च कर दिया है। इसमें 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बैटरी दी गई है। इसके अंदर Snapdragon चिपसेट लगा है और इसमें 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन्स भी हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां

Vivo Y6 5G की कीमत और कलर ऑप्शन

इस स्मार्टफोन को चीन में 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज के साथ CNY 1,799 (लगभग 24,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा यह 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है। यह चीन में Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Welcomes Gold (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Vivo Y6 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,570 पिक्सल रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें पीक ब्राइटनेस 1200 nits है और डिस्प्ले का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 90.60 प्रतिशत और कंट्रास्ट रेशियो 1500:1 है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का CMOS सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा भी है। ये कैमरा यूनिट्स कई कैमरा मोड्स को सपोर्ट करती हैं, जिनमें पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो, नाइट सीन और स्लो मोशन वगैरह शामिल हैं।

Vivo Y6 5G फोन Android 16-आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 2 SoC प्रोसेसर लगा है, जिसे Adreno 613 और 12GB तक की LPDDR4X RAM के साथ जोड़ा गया है।

Vivo Y6 5G में 256GB तक की UFS3.1 स्टोरेज मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,200mAh की बैटरी दी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह बैटरी 15.5 घंटे तक का नेविगेशन टाइम और 39.1 घंटे तक का कॉलिंग टाइम देती है।

सिक्योरिटी के लिए Vivo Y6 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, यह फेस रिकग्निशन फीचर को भी सपोर्ट करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP69 + IP68 रेटिंग मिली है।

Created On :   24 April 2026 11:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story