- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Honor Win H7 और Win H9 लॉन्च, इनमें...
गेमिंग लैपटॉप: Honor Win H7 और Win H9 लॉन्च, इनमें है Intel Core HX-सीरीज प्रोसेसर और Nvidia RTX 50-सीरीज GPU

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Honor ने घरेलू बाजार में अपने दो नए गेमिंग लैपटॉप Honor Win H9 और Honor Win H7 को लॉन्च कर दिया है। ये लैपटॉप Intel Core HX-सीरीज प्रोसेसर और Nvidia RTX 50-सीरीज GPU के साथ आते हैं, जिन्हें खास तौर पर परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल फास्ट परफॉर्मेंस, AI-असिस्टेड फीचर्स और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट पर फोकस करते हैं। साथ ही, ये गेमिंग और प्रोडक्टिविटी से जुड़े कामों के लिए फास्ट चार्जिंग और आधुनिक कनेक्टिविटी के ऑप्शन भी देते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन...
Honor Win H9 और Honor Win H7 की कीमत
बात करें कीमत की तो, चीन में Honor Win H9 की शुरुआती कीमत CNY 11,999 (लगभग 1,64,900 रुपए) है। यह कीमत Ultra 7 251HX और RTX 5060 वाले वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा यह Ultra 9 290HX Plus, RTX 5060 और RTX 5070 Ti वेरिएंट में भी उपलब्ध है। दूसरी ओर Honor Win H7 की शुरुआती कीमत CNY 9,199 (लगभग 1,26,600 रुपए) है। इसके अलावा यह RTX 5060 और RTX 5070 वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
Honor Win H9 दो रंगों- Flash White और Black Sea - में उपलब्ध है, जबकि Honor Win H7 सिर्फ Black रंग में आता है। Win H7 चीन में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि Honor Win H9 की बिक्री 6 मई से 10 मई तक Honor Mall, अधिकृत स्टोर और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होगी।
Honor Win H7, Honor Win H9 गेमिंग लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन्स
Honor Win H7 और Win H9, दोनों लैपटॉप में 16-इंच के IPS LCD पैनल दिए गए हैं, जिनका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और रिजॉल्यूशन 2560x1600 है। Honor Win H9 में Intel Core Ultra 7 251HX या Core Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर दिए गए हैं, जिनके साथ Nvidia RTX 5060, RTX 5070 या RTX 5070 Ti GPU मिलते हैं।
Honor Win H7 में Intel Core i7-14650HX CPU का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ RTX 5060 या RTX 5070 ग्राफिक्स मिलते हैं। दोनों मॉडल में 32GB तक की DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, और ये Windows 11 Home पर चलते हैं। इनमें Honor के AI फीचर्स भी शामिल हैं। दोनों लैपटॉप में 1-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, Nahimic ऑडियो वाले डुअल स्पीकर और इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं। हालांकि, Win 9 में डुअल माइक सेटअप है, जबकि Win 7 में सिंगल माइक सेटअप मिलता है।
यह भी पढ़े -Poco C81 भारत में 6,300mAh बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 10999 रुपए से शुरू
Honor Win H9 में 92Wh की बैटरी है जो 30 मिनट में 60 प्रतिशत तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि Win H7 में 80Wh की बैटरी है जो 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। दोनों ही टेस्ट की शर्तों के तहत पूरे दिन ऑफिस में इस्तेमाल होने का दावा करते हैं। दोनों लैपटॉप में फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड मिलते हैं, और Win H9 में RGB लाइटिंग का फीचर भी दिया गया है। इनमें कई फीचर्स भी एक जैसे हैं, जिनमें मल्टी-डिवाइस कोलैबोरेशन टूल्स, सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन सॉफ्टवेयर और AI-असिस्टेड टूल्स शामिल हैं।
कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, USB-C पोर्ट, कई USB-A पोर्ट, HDMI 2.1, RJ45 Ethernet और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। Win H9 में Thunderbolt 4 पोर्ट भी दिया गया है।
Created On :   24 April 2026 5:29 PM IST














