- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Infinix GT 50 Pro में है...
न्यू गेमिंग हैंडसेट: Infinix GT 50 Pro में है प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स और डाइमेंसिटी 8400 Ultimate चिपसेट, जानिए इसकी स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया गेमिंग हैंडसेट GT 50 Pro लॉन्च कर दिया है। गेम लवर्स के लिए यह फोन बेहद खास है, जिसमें इसमें 10 प्रेशर लेवल वाले प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स दिए गए हैं। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Vivo X500 सीरीज जल्द हो सकती है लॉन्च, मिल सकती है 144Hz डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
Infinix GT 50 Pro की कीमत
इस स्मार्टफोन को चीन में 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज के लिए IDR 69,98,000 (लगभग 35,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं समान रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत IDR 74,99,000 (लगभग 40,000 रुपए) है। यह इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स साइट्स पर लिस्टेड है और Black Abyss, Red Blaze और Silver Glacier कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 30Hz से लेकर 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78-इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1.5K (1,208x2,644 पिक्सल) रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत है। इसमें 330Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 2800Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
यह भी पढ़े -OnePlus Ace 6 Ultra अगले हफ्ते चीन में होगा लॉन्च, कंपनी ने ‘Energy Concentration’ चिप का टीजर जारी किया
पैनल के बारे में दावा किया गया है कि यह 4500 nits की पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज देता है। यह TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है, और इसका डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है।
सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। Infinix GT 50 Pro, Android 16-बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए 4nm MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट लगा है, जिसके साथ Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। इस हैंडसेट में 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
यह भी पढ़े -Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है Mix Fold 5, Mi Code डेटाबेस ने दिया इन-हाउस Xring O3 चिप मिलने का संकेत
पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 30W तक की वायरलेस चार्जिंग और 5W तक की वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Infinix के GT MagCharge Cooler 2.0 के साथ इस्तेमाल करने पर, यह हैंडसेट वायरलेस बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इस फ़ोन को IP64 रेटिंग मिली है।
नए Infinix GT 50 Pro में प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर दिए गए हैं, जिन्हें 'Open-Cut Pressure-Sense GT Trigger' नाम दिया गया है। ये ट्रिगर गेमिंग के दौरान यूजर को कंसोल जैसा अनुभव देते हैं। हर ट्रिगर के लिए इसमें चार एडजस्टेबल मैपिंग पॉइंट और 10 प्रेशर लेवल मिलते हैं। इसकी लेटेंसी रेट 20ms है और इसकी बनावट काफी मजबूत है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 30 लाख से ज्यादा बार दबाए जाने पर भी खराब नहीं होगी।
Created On :   26 April 2026 5:31 PM IST












