- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- iPhone Duo के प्री-ऑर्डर आज शाम से...
एप्पल फोल्डेबल फोन: iPhone Duo के प्री-ऑर्डर आज शाम से भारत में शुरू, जानिए कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने सितंबर में अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' (Surprise and Shine) इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, iPhone Duo लॉन्च किया था। हालांकि, उस समय हैंडसेट खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं था। वहीं अब, Apple iPhone Duo का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एप्पल ने भारत और कई अन्य वैश्विक बाजारों में iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। जबकि, इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स...
यह भी पढ़े -1 नवंबर से फोन की स्क्रीन पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम! फर्जी कॉल्स पर लगेगी लगाम, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
भारत में iPhone Duo की कीमत, कलर और ऑफर
भारत में iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपए से शुरू होती है। वहीं इसके 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपए है, जबकि 1TB और 2TB मॉडल की कीमत क्रमशः 3,74,900 रुपए और 4,49,900 रुपए है। यह फोल्डेबल फोन 'स्टार व्हाइट' (Star White) और 'नाइट स्काई' (Night Sky) रंगों में खरीदा जा सकता है।
बात करें ऑफर की तो जो ग्राहक iPhone Duo खरीदने का प्लान बना रहे हैं, वे एप्पल के 'ट्रेड-इन' (Trade In) प्रोग्राम के तहत अपना पुराना iPhone 13 या उससे नया मॉडल देकर 81,500 रुपए तक का क्रेडिट पा सकते हैं। एप्पल ज्यादातर प्रमुख बैंकों के जरिए 12 महीने तक की 'नो कॉस्ट EMI' (No Cost EMI) की सुविधा भी दे रहा है। इसके अलावा, ग्राहक अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के चुनिंदा कार्ड्स का इस्तेमाल करके 7,000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक भी पा सकते हैं। साथ ही, iPhone Duo की खरीदारी के साथ ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
यह भी पढ़े -BGMI Air के नाम से लॉन्च होगा BGMI Lite, प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार, जानें नए गेम में क्या होगा खास
आज शाम से कर सकेंगे प्री-ऑर्डर
एप्पल इस फोन की प्री-बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से अपनी आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए भारत में iPhone Duo के लिए शुरू करेगा। यह फोन 23 अक्टूबर से एप्पल के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
iPhone Duo के स्पेसिफिकेशन
इस फोल्डेबल आईफोन में बाहर की तरफ 5.4 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन मिलती है। वहीं अंदर 7.6 इंच की फोल्डिंग Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है। दोनों स्क्रीन में ProMotion तकनीक दी गई है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। दोनों डिस्प्ले Always-On Display और Dynamic Island को भी सपोर्ट करते हैं। अंदर वाली स्क्रीन पर Apple ने nano-texture फिनिश का इस्तेमाल किया है।
फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48MP Dual Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। Apple ने इसमें Smart Take और Duo Preview जैसे नए कैमरा फीचर भी जोड़े हैं। फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी कई एडवांस फीचर मिलते हैं। iPhone Duo में Face ID की जगह साइड बटन में Touch ID दिया गया है। अंदर की स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा भी दिया गया है।
यह भी पढ़े -HP ZBook Ultra G3a भारत में हुआ लॉन्च, इसमें 300 अरब पैरामीटर वाले AI मॉडल चलाने की क्षमता है, कीमत 2.89 लाख रुपए से शुरू
iPhone Duo में iOS 27 दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिप दिया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और डुअल 16-कोर Neural Engine मिलता है। फोन में हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड रे ट्रेसिंग भी दी गई है, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े कामों में बेहतर प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है। फोन में वॉपर-कूल्ड सिस्टम भी दिया गया है।
iPhone Duo में डुअल-बैटरी सिस्टम दिया गया है। Apple के अनुसार बाहरी स्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए फोन 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है, जबकि अंदर की बड़ी स्क्रीन पर वीडियो प्लेबैक 31 घंटे तक बताया गया है। फोन में MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में Apple Intelligence और नया Siri AI एक्सपीरियंस भी दिया गया है। Apple के मुताबिक Siri AI को ज्यादा पर्सनल और उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया है।
Created On :   16 Oct 2026 1:43 PM IST












