- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Tecno Spark 50S 5G भारत में हुआ...
न्यू हैंडसेट: Tecno Spark 50S 5G भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट 6500mAh बैटरी और 50-MP रियर कैमरा, कीमत 20 हजार रुपए से कम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता Tecno ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 सीरीज चिपसेट के साथ आता है। इसमें बड़ी 6,500mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। Tecno Spark 50S 5G को दो रंगों- बरगंडी रेड (Burgundy Red) और ब्रीज ब्लू (Breeze Blue)- में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -1 नवंबर से फोन की स्क्रीन पर दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम! फर्जी कॉल्स पर लगेगी लगाम, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
Tecno Spark 50S 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Tecno Spark 50S 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपए है, जो इसके बेस वेरिएंट (6GB रैम+ 128GB स्टोरेज) के लिए है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट (8GB रैम+ 128GB स्टोरेज) की कीमत 22,999 रुपए है। यह नया स्मार्टफोन 20 अक्टूबर से अमेजन (Amazon) के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़े -BGMI Air के नाम से लॉन्च होगा BGMI Lite, प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार, जानें नए गेम में क्या होगा खास
Tecno Spark 50S 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की LCD टचस्क्रीन दी गई है। इसका डिस्प्ले HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) रेजॉल्यूशन और 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 260 ppi पिक्सेल डेंसिटी भी है। फोन के पीछे LED फ्लैश के साथ 50-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
नया Tecno Spark 50S 5G एक डुअल-SIM स्मार्टफोन है। यह हैंडसेट Android 16 के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 6nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले छह एफिशिएंसी कोर और दो परफॉरमेंस कोर हैं, जो 2.5GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं।
यह भी पढ़े -HP ZBook Ultra G3a भारत में हुआ लॉन्च, इसमें 300 अरब पैरामीटर वाले AI मॉडल चलाने की क्षमता है, कीमत 2.89 लाख रुपए से शुरू
पावर बैकअप के लिए फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसमें IP64-रेटेड बिल्ड है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाता है। इसके अलावा, टेक्नो स्पार्क 50S 5G मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। दावा किया गया है कि यह फोन 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन, 20 cm गहरे पानी में 5 मिनट तक रहने पर भी खराब नहीं होगा।
Created On :   16 Oct 2026 2:49 PM IST












